Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sawan Putrada Ekadashi Recipe: साबूदाना खिचड़ी-खीर खाकर हो गए बोर, झटपट बनाएं मलाईदार रबड़ी, नोट करें रेसिपी
Sabudana Rabri Recipe In Hindi: 5 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को सावन पुत्रदा एकादशी व्रत है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में इस व्रत का बहुत महत्व है। ये व्रत केवल धार्मिक आस्था और संतान सुख की कामना से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह दिन शरीर और मन की शुद्धि का भी प्रतीक है। इस दिन व्रती फलाहार करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। आमतौर पर व्रत में लोग साबूदाना खिचड़ी, आलू या खीर जैसी चीजें बनाते हैं, लेकिन हर बार वही खाकर स्वाद फीका लगने लगता है। ऐसे में अगर आप कुछ मीठा, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो मलाईदार रबड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।
रबड़ी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी बेहतरीन होती है। दूध, मेवे और केसर से बनी ये रेसिपी व्रत के लिए पूरी तरह उपयुक्त है और एक शानदार प्रसाद के रूप में भी परोसी जा सकती है। आइए जानते हैं सावन पुत्रदा एकादशी पर बनने वाली इस खास मिठाई की रेसिपी।

साबूदाना रबड़ी बनाने के लिए सामग्री
साबूदाना (छोटे दाने वाला) - 1/4 कप
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
चीनी - 3-4 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
केसर के धागे - 6-7 (अगर हों तो)
कटे हुए मेवे - बादाम, काजू, पिस्ता
घी - 1 टीस्पून (मेवे भूनने के लिए)
साबूदाना रबड़ी बनाने की विधि (How to Make Sabudana Rabri)
साबूदाना को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें ताकि वह फूल
जाए।
एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबालने के लिए रखें।
दूध को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक की वो गाढ़ा न हो जाए।
इस बात का ध्यान रखें की दूध तले न लगे, इसके लिए उसे चलाते रहें।
भीगे हुए साबूदाने को दूध में डालें और अच्छे से पकाएं।
ध्यान रखें कि साबूदाना पारदर्शी और नरम हो जाए।
दूध को तब तक पकाते रहें जब तक वह लगभग आधा रह जाए और गाढ़ा हो
जाए।
अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें। 5 मिनट और पकाएं।
एक छोटे पैन में घी गर्म करें और उसमें कटे हुए मेवे हल्का भून
लें।
अब इसे ठंडा करें और परोसें।
व्रत के लिए क्यों है बेस्ट साबूदाना रबड़ी?
रबड़ी ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि यह ऊर्जा से भरपूर और व्रत के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसमें दूध, मेवे और केसर जैसी हेल्दी चीज़ें होती हैं जो पूरे दिन की थकान मिटा सकती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications