Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
गर्मियों में शेफ संजीव कपूर की तरह बनाएं टेंडर कोकोनट आइसक्रीम, यह रही रेसिपी
जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी हरवक्त कुछ ना कुछ ठंडा खाना पसंद करते हैं। अमूमन इस मौसम में आइसक्रीम खाना बेहद ही आम है। चाहे बच्चे हों या बड़े, हर कोई बार-बार आइसक्रीम खाना चाहता है। अक्सर हम बाहर से आइसक्रीम लेकर आते हैं। गर्मी के मौसम में लोग अक्सर कुछ खास फ्लेवर की आइसक्रीम ही खाते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो अपने टेस्ट बड को हर दिन एक ट्रीट दे सकते हैं। मसलन, इस मौसम में नारियल की मदद से आइसक्रीम बनाई जा सकती है।
गर्मी के दिनों में नारियल का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अक्सर लोग इस मौसम में नारियल पानी का सेवन करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो नारियल की मदद से अन्य भी कई रेसिपी तैयार कर सकते हैं। नारियल की मदद से आइसक्रीम बनाना भी एक अच्छा आइडिया है।
आप गर्मियों में संजीव कपूर की तरह टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनाकर सर्व कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ संजीव कपूर की टेंडर कोकोनट आइसक्रीम की रेसिपी शेयर कर रहे हैं-

टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
• 2 कप नारियल की मलाई
• डेढ़ कप व्हिपिंग क्रीम
• 1 कप नारियल पानी
• तीन चौथाई कप पिसी हुई चीनी
• 1 कप नारियल का दूध
• एक चौथाई कप कटा हुआ नारियल की मलाई
• आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनाने का तरीका
• आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले नारियल की मलाई और नारियल पानी
को एक ब्लेंडर में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
• अब आप एक अलग बाउल लें और उसमें व्हिपिंग क्रीम को अच्छी तरह व्हिप
करें।
• अब आप इस व्हिपिंग क्रीम के बाउल में पिसी चीनी डालकर मिक्स कर
दें।
• अब इस बाउल में कंडेस्ड मिल्क, नारियल का दूध और नारियल पानी का
मिश्रण डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप तैयार आइसक्रीम के मिश्रण को एक छोटे एयरटाइट कंटेनर में
ट्रांसफर करें। साथ ही, इसमें कटा हुई नारियल की मलाई डालकर हल्का सा
मिक्स करें।
• इस पर लिड लगा दें और 5-6 घंटे या जमने तक फ्रीजर में रख दें।
• आपकी आइसक्रीम बनकर तैयार है। परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद
लें।
नारियल की आइसक्रीम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
अगर आप गर्मी के मौसम में नारियल की आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो नारियल की मलाई, नारियल पानी और नारियल दूध के अलावा, व्हिपिंग क्रीम, पिसी हुई चीनी और कंडेंस्ड मिल्क की जरूरत होगी। इन सामग्री की मदद से आप बेहद ही डिलिशियस टेंडर कोकोनट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं।
आइसक्रीम को गाढ़ा करने के लिए कौन सी चीज मिलाई जा सकती है?
अगर आप आइसक्रीम बना रहे हैं और उसे थोड़ा थिक बनाना चाहते हैं तो इसमें कॉर्नफ्लोर का मिश्रण डाला जा सकता है। कॉर्नफ्लोर आपकी आइसक्रीम को थिक करने में मदद करेगा। हालांकि, अगर आप नारियल की आइसक्रीम बना रहे हैं तो आपको इसे थिक करने के लिए अलग से किसी इंग्रीडिएंट को मिक्स करने की जरूरत नहीं है। बस व्हिपिंग क्रीम का इस्तेमाल करना ही काफी है।
आइसक्रीम का कौन सा फ्लेवर अच्छा होता है?
गर्मियों में लोग आइसक्रीम खाना काफी पसंद करते हैं और वे कई अलग-अलग तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम खाते हैं। आमतौर पर, गर्मियों में वैनिला, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी या मैंगो फ्लेवर की आइसक्रीम खाई जाती है। हालांकि, अगर आप इस सीजन एक नया टेस्ट चाहते हैं तो घर पर ही नारियल की आइसक्रीम बनाकर देखें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
