Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
मकर संक्रांति पर इस आसान विधि से झटपट बनाएं तिल की चिक्की
नया साल लगने के पश्चात् मकर संक्रांति वर्ष का पहला पर्व माना जाता है। इस पावन दिन पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। मकर संक्रांति के दिन प्रातः स्नानादि करने के पश्चात् पूजा करनी चाहिए और तिल से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। इस दिन तिल से बनी चीजों का सेवन और तिल का दान काफी शुभ माना जाता है।

शरीर को लाभ
तिल में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। यह त्योहार सर्द मौसम में पड़ता है और गुड़ से शरीर को गर्माहट मिलती है। गुड़ शरीर की पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। मकर संक्रांति के मौके पर आप भी अपनों का मुंह मीठा कराना चाहते हैं तो झटपट तैयार करें तिल की चिक्की।

तिल की चिक्की बनाने के लिए सामग्री
तिल - 1 कप
चीनी - 1 कप (या गुड़)
घी - 2-3 टेबल स्पून
छोटे छोटे कटे हुए काजू
कटे हुए पिस्ता
छोटी इलाइची - 7-8 (छिली हुई सिर्फ दाने)

तिल की चिक्की बनाने की विधि:
तिल की चिक्की बनाने के लिए आप भारी तले वाली कढ़ाई का इस्तेमाल करें। कढ़ाई को गर्म कर लें और फिर इसमें तिल डाल दें। मध्यम और फिर धीमी आंच करके तिल को चलाते रहें। जब तिल का रंग हल्का बदल जाए तब गैस बंद कर दें। आप भुने हुए तिल को एक प्लेट में निकाल कर रख दें।
अब कढ़ाई में देसी घी डालकर गर्म करें और इसमें चीनी डाल दें। चीनी पिघल जाने तक इसे चलाएं। अब गैस बंद कर दें और प्लेट में निकाल कर रखे तिल को पिघली हुई चीनी में डाल दें। इसके साथ ही सारे ड्राई फ्रूट्स और इलायची के दाने डालकर मिश्रण को अच्छे से चलाएं।
आप पहले ही एक बोर्ड या ट्रे को घी या मक्खन लगाकर चिकना करके रख लें। अब कढ़ाई के गर्म मिश्रण को उस ट्रे में निकाल लें और एक बेलन पर घी लगाकर इसे पतला बेल लें। साथ ही तुरंत इसमें चाकू से काटने के लिए निशान बना लें। चिक्की के ठंडा हो जाने पर इसके टुकड़े कर लें और एक प्लेट में निकाल लें।
आप इस तैयार चिक्की को तकरीबन एक घंटे के लिए खुली हवा में छोड़ दें। अब आपकी क्रिस्पी तिल की चिक्की खाने के लिए बिल्कुल रेडी है। मकर संक्रांति पर खुद भी खाएं और अपनों को भी खिलाएं। आप खुद से बनाई तिल की चिक्की का दान भी कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










