Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Holi Special Recipe : होली पर ऐसे बनाएं हलवाई जैसी उड़द दाल कचौरी, नोट कर लें रेसिपी
Holi Special Recipe : होली एक ऐसा त्योहार है, जिसके बारे में सोचकर ही दिल खुश हो जाता है। अमूमन होली पर हम सभी ना केवल एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और जमकर मस्ती करते हैं, बल्कि तरह-तरह की डिशेज का स्वाद भी चखते हैं। अगर घर पर होली पार्टी आर्गेनाइज की जाती है तो ऐसे में पार्टी में सर्व की जाने वाली डिशेज की लिस्ट पहले ही बन जाती है। अमूमन होली पर ठंडाई के अलावा तरह-तरह के स्नैक्स आदि बनाए जाते हैं।
इन्हीं में से एक उड़द दाल कचौरी। उड़द की दाल से बनने वाली इस डिश का टेस्ट बेहद ही लाजवाब होता है। इसे चटनी से लेकर सॉस या सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है। उड़द दाल की कचौरी को बनाना भी काफी आसान है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उड़द दाल कचौरी को बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप होली पार्टी 2024 में सर्व कर सकते हैं-
उड़द दाल कचौरी बनाने के लिए सामग्री-
• 1/2 कप धुली उड़द दाल
• 1 कप बेसन
• 10-12 लौंग
• 20-25 साबुत काली मिर्च
• 2 चम्मच साबुत धनिया
• 2 चम्मच सौंफ़
• नमक
• 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 चम्मच हींग
• 3 बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल
आटा तैयार करने के लिए
• 4 कप मैदा
• कुकिंग ऑयल
• 1/2 चम्मच नमक
उड़द दाल कचौरी बनाने का तरीका-
• कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा लें।
• अब इसमें नमक और 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आटे में धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ लीजिए।
• इसे एक गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रेस्ट करने दें। तब तक हम कचौरियों की फिलिंग तैयार करेंगे।
• उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 10-15 मिनट के लिये पानी में भिगो दीजिये।
• अब सौंफ, साबुत काली मिर्च, लौंग और साबुत धनिया लेकर उसे ओखली और मूसल की सहायता से दरदरा पीस लें। आपको इसका बारीक पाउडर बनाने की जरूरत नहीं है।
• अब एक कढ़ाई या पैन में 1.5 कप पानी गर्म करें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल और 1 चम्मच नमक डालें।
• भीगी हुई दाल से अतिरिक्त पानी निकाल कर इसे उबलते पानी में डाल दीजिए।
• आंच धीमी कर दें और मिश्रण को बीच-बीच में हिलाते हुए 10 मिनट तक उबलने दें।
• उबलती दाल में बेसन डालें और अच्छी तरह मिलाने के लिए हिलाएं।
• अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हींग और 1 चम्मच नमक डालें।
• साथ ही, इसमें पहले से तैयार किया हुआ पिसा हुआ साबुत मसाला भी डालें और अच्छी तरह मिक्स कर दें।
• अब इसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मिश्रण को 5 मिनट तक अच्छी तरह भून लीजिए।
• कचौरी के लिये फिलिंग तैयार है। इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
• जब फिलिंग ठंडी हो जाए तो इसे छोटी-छोटी बॉल्स में बांट लें।
• आप भरावन से थोड़ा बड़ा आटे का एक टुकड़ा लें और इसे हाथ से चपटा करके एक छोटी सी डिस्क बना लें, इसे बीच में थोड़ा मोटा और किनारों पर थोड़ा पतला रखें।
• भरावन को इसके बीच में रखें और आटे के किनारों पर अपनी उंगलियों से थोड़ा पानी लगाएं।
• किनारों को एक-दूसरे के ऊपर मोड़ें और ऊपर से सील कर दें। आप ऊपर से अतिरिक्त आटा हटा सकते हैं।
• अब इसे बहुत धीरे से गोल आकार दीजिए। आप चिकने हाथ से लोई को हल्का सा चपटा करके कचौरी का आकार दीजिए।
• इसी तरह सारी कचौरी तैयार कर लें।
• अब बारी आती है इन कचौरियों को फ्राई करने की। इसके लिए एक गहरे, भारी तले वाले पैन में ऑयल डालकर गर्म करें।
• तेल के मीडियम गर्म होने पर 5-6 कचौरियां तेल में डाल दीजिए।
• कचौरी को लगातार चलाते और पलटते रहिए।
• आप एक-एक करके कचौरी को लगातार पलटते रहें. कुछ ही मिनटों में कचौरियां फूल जाएंगी और तैरने लगेंगी और ऊपर आ जाएंगी।
• इसे लगभग 20-25 मिनट तक भूनें जब तक कि वे सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं।
• उड़द दाल की कचौरी तैयार है। आप होली पार्टी में इसे इमली की चटनी या धनिये की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
कचौरी के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है?
यूं तो आज के समय में कचौरी को लोग हर राज्य में खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जो विशेष रूप से कचौरियों के लिए फेमस है। इस राज्य के हर शहर की अपनी विशेष कचौरी होती है। यहां पर प्याज़ से लेकर दाल, मटर से लेकर मीठी मावा कचौरी तक आपको कई वैरायटियां मिल जाएंगी। कोटा शहर की कचौरी राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध कचौरी है।
कचौरी किस चीज से बनती है?
कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा की मदद से आटा तैयार किया जाता है। फिर इसकी फिलिंग तैयार की जाती है। मसलन, उड़द दाल, बेसन व कुछ मसालों की मदद से फिलिंग बनाकर उड़द दाल कचौरी बनाई जा सकती है।
ज्यादा कचौरी खाने से क्या होता है?
कचौरियां खाने में काफी टेस्टी लगती हैं, लेकिन इसे बहुत अधिक खाने से बचना चाहिए। कचौरियों को फ्राई करके बनाया जाता है। ऐसे में अगर आप बहुत अधिक कचौरी खाते हैं तो इससे आपको हार्ट, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज आदि से जुड़ी समस्या हो सकती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications