Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दीपिका पादुकोण की ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला की इस रेसिपी से बनाएं आइसक्रीम, बिल्कुल नहीं बढ़ेगा वजन
गर्मी का मौसम हो और आइसक्रीम खाने का मन ना करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस मौसम चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को आइसक्रीम खाना बहुत ज्यादा भाता है। हालांकि, कई बार हमें अपना मन यह सोचकर मारना पड़ता है कि आइसक्रीम खाने से वजन बढ़ जाएगा। दरअसल, आइसक्रीम में शुगर कंटेंट बहुत अधिक होता है और इसलिए इसका अधिक सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। इतना ही नहीं, जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंट होते हैं या फिर वीगन डाइट फॉलो करते हैं, वे भी चाहकर आइसक्रीम का स्वाद नहीं ले पाते हैं।
हो सकता है कि आप भी इन्हीं कुछ वजहों से आइसक्रीम खाना अवॉयड कर रहे हों। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी ही आइसक्रीम की रेसिपी शेयर की है, जिसे आप बिना गिल्ट के खा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ यास्मीन कराचीवाला की इस डिलिशियस वेट लॉस रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

एप्पल आइसक्रीम बनाने के लिए आसान इंग्रीडिएंट्स
• 4 सेब
• 2 बड़े चम्मच मेपल सिरप
• 1 कप पिघली हुई डार्क चॉकलेट
• मुट्ठी भर अखरोट के टुकड़े
एप्पल आइसक्रीम कैसे बनाएं?
• आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छीलकर टुकड़ों में काट
लें।
• अब सेब को उबाल लें, ताकि यह नरम हो जाए।
• सेब में पिघली हुई चॉकलेट डालें और फिर इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर
लें।
• अब इसमें मेपल सिरप डालें।
• तैयार मिश्रण को अपने आइसक्रीम मोल्ड में डालें। फिर ऊपर से कटे हुए
अखरोट डालें।
• अब इसमें आइसक्रीम स्टिक लगाएं और रात भर फ्रीज करें।
• आपकी टेस्टी-टेस्टी डेयरी फ्री आइसक्रीम बनकर तैयार है। अब आप इसका
आनंद लें।
वेट लॉस आइसक्रीम कैसे बनाते हैं?
वेट लॉस आइसक्रीम बनाने के लिए आप शुगर की जगह मेपल सिरप और डॉर्क चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस आइसक्रीम को बनाते समय दूध को अवॉयड करें। आप महज चार इंग्रीडिएंट्स सेब, मेपल सिरप, पिघली हुई डार्क चॉकलेट और क्रश्ड अखरोट की मदद से इसे घर पर ही बना सकते हैं।
एप्पल आइसक्रीम खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
एप्पल आइसक्रीम खाने में जितनी टेस्टी होती है, यह उतनी ही हेल्दी भी मानी जाती है। सेब में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, आइसक्रीम बनाते समय इसका छिलका उतार दिया जाता है, लेकिन फिर भी इसके सेवन से आपको विटामिन, एंटी-ऑक्सिडेंट्स और फाइबर्स मिलते हैं। जिससे सेहत को काफी लाभ मिलता है। इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इसलिए आपको अपने वजन बढ़ने की भी चिंता नहीं होती है। चूंकि यह आइसक्रीम पूरी तरह से डेयरी फ्री है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से खा सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
