Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Dalgona Coffee Recipe : लॉकडाउन के बीच ट्रेंड हो रही है डालगोना कॉफी, जानें बनाने की आसान विधि
कोरोना वायरस के संक्रमण को बड़े स्तर पर फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। घर में बोरियत से बचने के लिए लोग खुद को व्यस्त रखने के लिए नयी नयी चीजें तलाश कर रहे हैं। आप सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रहे नए ट्रेंड्स और चैलेंज को देख ही रहे होंगे।
लॉकडाउन के बीच आपने डालगोना कॉफी का ट्रेंड भी देखा होगा। इस समय ये कॉफी चैलेंज काफी लोगों को पसंद आ रहा है। इस मुकाबले में आप क्यों पीछे रहेंगे, चलिए आज जानते हैं कि आखिर ये टेस्टी डालगोना कॉफी बनाई कैसे जाती है।

डालगोना कॉफी ट्रेंड
फेसबुक, व्हाट्सएप से लेकर इंस्टाग्राम तक लोग डालगोना कॉफी की फोटो शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि डालगोना कॉफी की उत्पत्ति दक्षिण कोरिया से हुई थी। इस फेमस डालगोना कॉफी को क्लाउड कॉफी भी कहा जाता है।

डालगोना कॉफी बनाने के लिए सामग्री
(तीन लोगों के लिए)
3 चम्मच कॉफी
3 चम्मच चीनी
3 चम्मच गरम पानी
3 कप ठंडा दूध
कुछ आइस क्यूब (यदि आप चाहें तो आइस क्यूब के बिना भी अपनी डालगोना कॉफी तैयार कर सकते हैं)

डालगोना कॉफी बनाने की विधि
आप सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें कॉफी, चीनी और गरम पानी डालकर अच्छे से फेंटे। आप हैंड ब्लेंडर की मदद ले सकते हैं। यदि वो उपलब्ध नहीं है तो चम्मच की मदद से ही तब तक इस मिश्रण को फेंटते रहें जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए। कुछ ही देर में एक स्मूद टेक्सचर वाला मिश्रण तैयार हो जाएगा। अब मिक्सचर के तैयार हो जाने के बाद सर्विंग ग्लास लें और उसमें बर्फ डालें। अब ग्लास में ठंडा दूध डालें। अब चम्मच की मदद से कॉफी का मिक्सचर इसके ऊपर डालें। आपकी डालगोना कॉफी (क्लॉउडी कॉफी) तैयार है।
लॉकडाउन की इस बोरियत को दूर करें और अपने परिवार के साथ इस ठंडी और टेस्टी कॉफी को एंजॉय करें। सोशल मीडिया पर अपनी डालगोना कॉफी की फोटो पोस्ट करना न भूलें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
