Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
अनानस का रस कैसे बनाएँ
अनानास का रस स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए हितकर पेय है। इसमें ब्रोमेलैन होता है जो पाचन में सहायक है, तथा भोजन समाप्ति के पश्चात यह एक आदर्श पेय है। अनानास के रस में विटामिन ‘सी' भी होता है। जब आप स्वयं रस बनाते हैं तो आपको ज़्यादा शक्कर (चीनी) डालने की आवश्यकता नहीं है और आपका रस प्रिज़र्ववेटीव (परिरक्षक) से मुक्त होगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रस ताज़ा और पौष्टिक होगा।
सामग्री
1 बड़ा अनानास, ताज़ा खरीदा हुआ, बिना दाग वाला
2 टी स्पून (10 ग्राम) शक्कर

चरण
1. अनानास के ऊपरी भाग से पत्तों वाला भाग काटिए, उसके बाद बाजू से छिलके निकालिए।
2. गुठली को छोड़कर अनानास को छोटे छोटे टुकड़ों में काटिए। लगभग चीनी के क्यूब के आकार के टुकड़े काटें।
3. अनानास के छोटे टुकड़ों को ब्लेंडर/जूसर में डालें।
4. दो टीस्पून शक्कर मिलाएँ। यह चरण वैकल्पिक है परंतु थोड़ी सी मिठास से अनानास का खट्टापन थोडा कम हो जाता है।
5. लगभग 1-3 मिनिट तक मिलाएँ। मिलाने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कितना गाढ़ा बनाना चाहते हैं।
6. मिश्रित अनानास के रस को गिलास में डालें। इससे पहले कि गिलास भरकर बहने लगे, गिलास को भरना रोके। सर्व करें (परोसे) और आनंद उठाएँ।



Click it and Unblock the Notifications