Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पेगेटी टाकोस कैसे बनाएं?
अधिकतर लोग टाकोस और स्पेगेटी से परिचित हैं, पर क्या आपने दूरदर्शन कार्यक्रम आईकरली में दिखाए गए "स्पेगेटी टाकोस" बनाने का प्रयास किया है? यह लेख आपको बतायेगा कि इस स्वादिष्ट व्यंजन को कैसे बनाया जाता है।
सामग्री
1. टाको शेल्स (नर्म शेल्स के साथ काम करना आसान है पर कठोर शेल्स भी प्रयोग में लाये जा सकते हैं यदि इन पर ठीक तरह से काम किया जाए।)
2. मारीनारा सॉस (टमाटर सॉस और हर्ब पास्ता सॉस) या मीट के गोलों (बॉल्स) अथवा सॉसेज के साथ बोलोग्नीज़ सॉस पहले से तैयार स्पेगेटी ( आप अपनी इच्छानुसार नूडल्स, टॉपिंग या सॉस ले सकते हैं)
3. नमक और काली मिर्च
4. अन्य एच्छिक टॉपिंग (कटी हुई हरी मिर्च, ताज़ा पार्सले, चीज़, इत्यादि)

चरण
1. सबसे पहले स्पेगेटी तैयार करें। अपनी इच्छानुसार नूडल्स, टॉपिंग, और सॉस का प्रयोग करें।
2. स्पेगेटी को छानकर एक तरफ रखें। इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें। इस बात का ध्यान रखें कि टाकोस के लिए ये अधिक गर्म या नम नहीं होनी चाहिए।
3. सॉस तैयार कर इसे गर्म करें। चित्र में दिखाया गया सॉस "एक विभिन्नता के साथ स्पेगेटी बोलोग्नीज़ बनाना" बोलोग्नीज़ सॉस है।
( धान दें: यदि आप अपना सॉस बना रहें है तो जितना हो सके पानी की मात्रा कम डालें। इससे यह बहुत पतला नहीं होगा।) 4.सॉस को पास्ता के साथ मिलाएं। आप चाहेंगे कि स्पेगेटी सॉस का सारा स्वाद सोंख ले तो इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि हर बार परोसते समय यह प्रक्रिया एक छोटे कटोरे में की जाए। इसे इस तरह से करने पर प्रत्येक टाको के लिए अच्छा गाढ़ापन सुनिश्चित हो जाएगा। ( ध्यान दें: यदि आवश्यक हो तो मीट सॉस को स्पेगेटी में मिलाने से पहले छन्नी या चीज़क्लॉथ से छान लें। पतले सॉस के लिए ऐसा करने पर उसका पतलापन कम हो जाएगा।)
5. अब तैयार स्पेगेटी को टाको शेल्स में डालें। एक उच्च तरफा बर्तन का प्रयोग करें, जिससे टाकोस में स्पेगेटी भरने पर वे सीधे खड़े रहेंगे।
6. टाकोस भरने के बाद उस पर तैयार मिर्च या पार्सले छिडकें। चीज़ भी एक अच्छा टॉपिंग है। यदि आप चीज़ को पिघलाना चाहते हैं तो भरे हुए टाको शेल्स को 5 मिनट के लिए ओवन में रखें। इसके बाद ओवन में से निकालकर खाने से पहले 1 मिनट के लिए ठंडा करें।
7. आपके स्पेगेटी टाकोस परोसने के लिए तैयार हैं।
सलाह
अपने खाना पकाने के क्षेत्र को साफ़ करना न भूलें और प्रयोग में लाई जाने वाली सारी चीज़ें रखें।अलग अलग प्रकार के नूडल्स एवं सॉस के साथ प्रयोग करें। यदि आपके पास स्पेगेटी नूडल्स नहीं हैं तो एंजेल हेयर पास्ता या जो पास्ता आप हमेशा इस्तेमाल करते है, का प्रयोग करें। फार्फेल्ले या पेने का प्रयोग करके देखें।अपने शेल्स के लिए ताज़े मक्के के टॉरटीलास का इस्तेमाल करके देखें। घर में बने हुए मक्के के स्वाद वाले इन शेल्स का स्वाद दुकानों से खरीदे गए शेल्स से ज्यादा अच्छा होता है।चेतावनीगैस, ओवन या गर्म भोजन के साथ काम करते समय बरती जाने वाली सभी सावधानियों को ध्यान में रखें। यदि आप टाकोस को गर्म कर रहें हैं तो ओवन में से बर्तन निकालते समय दस्तानों का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
