Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
माइक्रोवेव में कैसे बनाएं पास्ता?
शायद आप महाविद्यालय के एक छात्र हों जिसके पास गैस न हो। पर क्या आप माइक्रोवेव का प्रयोग करते हैं? यदि हां तो आप उसमें आराम से पास्ता बना सकते हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कि माइक्रोवेव में पास्ता कैसे बनाते हैं। यह बनाने में आसान है और कम समय में स्वादिष्ट भोजन प्रदान करता है।
ऐसे बनाइये पास्ता-
1. एक माइक्रोवेव सुरक्षित कटोरे में पास्ता की थोड़ी मात्रा डालें। (आपको केवल कांच या चीनी ,मिट्टी के बर्तन ही प्रयोग में लाने चाहिए, प्लास्टिक के नहीं।) लगभग आधा या एक कप पास्ता ही काफी होगा क्योंकि पास्ता पक जाने पर फूलता है।

2.कटोरे में पानी डालें जिससे पास्ता कुछ इंच या कई सेंटीमीटर पानी में डूब जाए।
3. कटोरे को प्लेट(थाली) के ऊपर रखकर माइक्रोवेव में डालें। ( यदि उबलने पर पानी बाहर आता है तो वह इस प्लेट में गिरेगा, पर ऐसा होना नहीं चाहिए)
4. पास्ता बॉक्स से दिए गए समय का चयन करें एवं 3-4 मिनट इसमें जोड़ें। अब पास्ता को इतने समय के लिए माइक्रोवेव करें। आपके माइक्रोवेव की शक्ति के अनुसार इसमें कम या ज्यादा समय लग सकता है।
5. पास्ता के एक या दो टुकड़ों की जांच करके यह देखें कि यह पका है या नहीं । यदि यह थोडा कच्चा महसूस हो तो कुछ समय के लिए और पकाएं।
6. पास्ता को सिंक में छान लें। एक छोटी छन्नी ज्यादा अच्छी रहेगी। यदि आपके पास छन्नी नहीं है तो आप कटोरे के सिरे पर चम्मच लगाकर इसे सिंक के ऊपर झुकाकर अधिकतर पानी निकाल सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि पास्ता फिसलकर नीचे न गिरे। आप चम्मच द्वारा भी इसे बाहर निकाल सकते हैं।
7. अब सॉस को माइक्रोवेव में लगभग 35 सेकंड के लिए गर्म करें। इसमें नमक और मख्खन अथवा जैतून का तेल मिलाएं। अब अपनी पसंद के अनुसार पास्ता में मसाले डालें।
8. आपका माइक्रोवेव में बना हुआ पास्ता खाने के लिए तैयार है।
सलाह
पास्ता के स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसमें मीट या सब्जियों के टुकड़े मिलाएं। फ्रोजन मीट या सब्जियों का प्रयोग करते समय इन्हें पास्ता के साथ उबाल लें, इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें पास्ता से थोडा पहले निकाल लें। यदि मीट और सब्जियों को केवल गर्म कर रहें हैं तो इन्हें सॉस के साथ मिलाएं।माइक्रोवेव से निकालने के बाद आप पास्ता पर ठंडा पानी भी डाल सकते हैं।चेतावनीमाइक्रोवेव से कटोरा निकालते समय सावधानी बरतें। इसे दस्ताने या तौलिये की सहायता से माइक्रोवेव से निकालें जिससे आपके हाथ न जलें।



Click it and Unblock the Notifications
