Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
साग को कैसे साफ करें?
"साग" शब्द, हरी पत्तेदार सब्जियों को सम्बोधित करने का अच्छा तरीका है। इनमें सलाद की पत्तियाँ, गोभी, और पालक जैसी सब्जियाँ शामिल हैं। दुर्भाग्यवश, आप के न चाहते हुये भी ये पत्तेदार सब्जियाँ कीटनाशक और अन्य रसायनों के स्रोत हैं। यहां तक कि अगर वे जैविक हों फिर भी उन पर गंदगी हो सकती है और जो आप तक इन्हें पहुँचाते हैं उन्होंने किस प्रकार की गन्दगी में इन्हें रखा हो। तो, आप को इन्हें साफ करना आवश्यक हो जाता है। सिंक में पानी की अधिकता में धुलना ही साग को साफ करने का सबसे आसान तरीका है।
नियम
1. सिंक को अंदर और किनारों के आसपास अच्छी तरह से साफ करें जिससे कहीं पर भी साबुन के अवशेष न लगे हों। उसे संक्रमणरहित होना जरूरी नहीं है, बस ठीक से धुला होना चाहिये जिससे कोई भी भोजन के अवशेष या अन्य कोई गंदगी न रहे। सिंक जितना बड़ा हो, उतना ही बेहतर है।

2. सिंक के पानी के निकास को रोकें, लेकिन अभी पानी से न भरें।
3. सलाद की पत्तियों को व्यवस्थित करने का सबसे आसान तरीका है कि चौड़े सिरे को दृढ़ता से अपने हाथ में पकड़कर (लेकिन दबायें नहीं) निचले तने के कटे भाग को एक काउंटर पर पटकें। यह आमतौर पर एक या दो बार की चोट में उन्हें व्यवस्थित कर देता है। फिर आप साग की पत्तियों को एक-एक चुनकर अलग कर लें (जिससे कि कोई भी चीज़ पत्तियों के बीच अटकी न रहे) और उन्हें सिंक में डाल दें। छोटे तनों वाले साग को आमतौर पर एक अंगूठे और तर्जनी से तोड़ा जा सकता है। साग से कठोर तने को हटाने के लिये एक हाथ से साग को तने के आधे हिस्से तक उलटकर मोड़ें और चिपकायें। दूसरे हाथ से मुड़ी पत्तियों के ऊपरी हिस्से तक तने को तोड़ दें। केन्द्र वाले हिस्से और कठोर भाग को फेंक दें (जब तक कि आप को उन्हें किसी डिश में उपयोग न करना हो)।
4. सिंक को ठंडे पानी से भरें।
5. अपने हाथों से धीरे धीरे साग को झटकें जिससे उनमें हर स्थान तक पानी अच्छी तरह पहुँच जाये। प्रत्येक पत्ती जलमग्न हो और चारों ओर चलाई जानी चाहिए।
6. पत्तियों को एक- दो मिनट के लिए रोक कर गंदगी को सिंक के नीचे बैठने दें।
7. एक समय में एक या दो पत्तियाँ उठायें और उन्हें वांछित आकार में फाड़ें या उन्हें बाद के लिए पूरा लेलें। यदि पत्तियाँ पानी से बाहर निकालने पर अभी भी गंदी दिखें तो इन्हें चारों ओर धीरे- धीरे पानी में चलायें और यदि आप के पास दोहरी सिंक है, तो इन्हें दूसरी सिंक में बहते पानी के नीचे डालें। पानी (और गंदगी) को ज्यादा चलाने की कोशिश न करें।
8. पानी हटाने के लिये पत्तियों को एक बड़ी चलनी में रखें। यदि आप चलनी को सिंक में रखते हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि सिंक से पानी पूरी तरह से निकल गया है और कोई भी गंदगी न बची हों। साग से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए उसे एक बड़े सूती कपड़े (36' x36') के केंद्र में साग को रखें। सूती कपड़े के चारों कोनों को इकट्ठा करें और मजबूती से पकड़ें। बाहर (या नहाने के स्थान पर) जायें और अपने हाथ को वृत्ताकार तरीके से चारों ओर घुमायें। इस अपकेंद्रित्र कार्रवाई से पानी दूर छिटक जाएगा। इसके बाद जब तक कि आप अपना बाकी भोजन तैयार करें आप सूती कपड़े को खोलकर साग को कहीं ठंडी और शुष्क सतह पर रखें, जिससे साग और भी सूख जायें। आप एक सलाद स्पिनर का उपयोग भी कर सकते हैं, लेकिन सूती कपड़ा रखने में बहुत आसान और कम खर्चीला है। सूखी साग सबसे अच्छी सलाद होती है- सलाद को पानी से धुलने पर वह खराब नहीं होता है और जब ऐसे सलाद को कुछ दिनों के लिये रखा जाता है तो पत्तियाँ कम सड़ती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
