Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
घर में कैसे बनाए ग्रिल्ड पकवान
ग्रिल्ड खाने का अपना अलग स्वाद और रंग है, पर घर में बार बार ग्रिल्ड खाना बनाना थोडा सा मुश्किल है। चाहे, बाहर ठण्ड पड़ रही हो, या आप किसी अपार्टमेंट में रहते हैं, आप अपनी आवश्यकता अनुसार बाज़ार में मौजूद कई ग्रिल उपकरणों की सहायता से अपने रसोईघर में खाना ग्रिल कर सकते हैं।
किसी इलेक्ट्रिक ग्रिल या ग्रिल पैन की सहायता से आप अपनी पसंदीदा आउटडोर ग्रिल रेसिपी को अपनी रसोई में बना सकती है। यदि आप भी ग्रिल्ड खाने के शौकीन हैं तो हम आपको बताएंगे कि कि इसको घर पर कैसे बनाया जाए।

तरीके
पहले एक ग्रिल उपकरण खरीदे
- बाज़ार में मौजूद अलग अलग आकार के ग्रिल में से कोई अच्छे ब्रांड का ग्रिल खरीदे, जो एक ही बार दोनों तरफ से खाना ग्रिल करे। ऐसा इलेक्ट्रिक ग्रिल ख़रीदे जो आपकी रसोई में फिट हो जाए। इसके आलावा बाज़ार में कई टॉप मॉडल के ग्रिल है, जो काफी बड़े और कोयले या गैस से चलते हैं।
- अगर आप पारंपरिक ग्रिल्लिंग का अनुभव चाहती है और खाने को पलटने में कोई दिक्कत महसूस नहीं करती तो ऑपन फेस ग्रिल खरीदें।
- अगर आप भोजन को कम समय में, दोनों तरफ ग्रिल करना चाहती है, तो जॉर्ज फोरमैन मॉडल के या अन्य किसी मॉडल का कॉन्टैक्ट ग्रिल खरीदें।
- इस बात पर ज़रूर ध्यान दे कि भोजन में मौजूद फैट या तेल ग्रिल से कैसे ड्रिप आउट होंगे। कॉन्टैक्ट ग्रिल में मौजूद स्लांट सतह तेल को रिसक कर बाहर निकालता है।
- अगर आप इलेक्ट्रिक ग्रिल नहीं खरीदना चाहते, तो कोई ग्रिल पैन का इस्तेमाल करें। इसे आप गैस या इलेक्ट्रिक स्टोव पर रख कर खाना पका सकते हैं।
- आप अपनी पसंद का कोई भी सतह वाला ग्रिल पैन खरीद सकते हैं। जबकि इसमें लोहे या नोंस्टिक सतह के भी ग्रिल पैन उपलब्ध है।
घर में करें ग्रिल्लिंग
- घर में ग्रिल किए गए खाने में आउटडोर ग्रिल का स्वाद पाने के लिए, इसमें कम मात्रा में लिक्विड स्मोक का इस्तेमाल करें।
- कोई ग्रिल्लिंग रेसिपी बनाए। या फिर अपने घर में मांस की टिक्की, चिकन, हॉट डॉग, बर्गर या भुट्टा भुने। समय का ध्यान रखे। कुछ इंडोर ग्रिल्स आउटडोर ग्रिल्स के मुकाबले खाना ग्रिल करने में ज्यादा समय ले सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि खाना अच्छी तरह पक्क गया है एक मीट थर्मामीटर का उपयोग करें।
- आपको इंडोर ग्रिल्लिंग की कई रेसिपी वेबसाईटों, पत्रिकाओं और किताबों में मिल जाएंगी। इन्हें बनाएँ और अपनी रेसिपी की संख्या को बढाएं।
- अपने इंडोर रील के रख रखाव पर पूरा ध्यान दें अपने इंडोर ग्रिल पर धातु या नोंस्टिकबर्तनों का इस्तेमाल न करें और अपने लोहे के ग्रिल पैन को हार्ड क्लीनिंग पदार्थों से साफ ना करें।
- सब्जियां हमारे भोजन का प्रमुख हिसा तो है ही साथ ही ये हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अपने ग्रिल पर सब्जियां ग्रिल कर उसका पूरा लाभ उठाएँ। आउटडोर ग्रिलर पर सब्जियां ग्रिल करना थोडा सा मुश्किल है क्यूंकि यह बहुत ज्यादा गर्म होता है, जबकि इंडोर ग्रिल या ग्रिल पैन में आप समय और तापमान दोनों अपने अनुकूल तय कर सकते हैं।
सुझाव
हमेशा भोजन को ग्रीस करें, ना की ग्रिल को। खाना ग्रिल करने से पहले उसे अच्छी तरह मेरनैट करें फिर उसे तेल से ड्रेसिंग करें। अपने ग्रिल या ग्रिल पैन की सतह पर तेल, मक्खन या अन्य कोई ग्रासी पदार्थ ना डालें।
ध्यान दे
सुरक्षा ही प्राथमिकता है। कभी भी अपने इंडोर ग्रिल में लापरवाही ना बर्तें, उसे ठंडा होने पर ही साफ कर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
