Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
IPL में शतक लगाने वाले बिहार के लाल Vaibhav Suryavanshi की फेवरेट है ये ट्रेडिशनल डिश, जानिए रेसिपी
Vaibhav Suryavanshi favorite Food : आईपीएल 2025 में इन दिनों अगर किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह हैं महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी। बिहार के इस होनहार खिलाड़ी ने 28 अप्रैल को जयपुर में हुए एक रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोककर न सिर्फ सबको चौंका दिया, बल्कि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इतना ही नहीं, वैभव आईपीएल के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन चुके हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाज़ी की हर तरफ तारीफ हो रही है।
वैभव के खेल की तरह ही उनकी पसंद भी बेहद खास है। क्रिकेट के साथ उन्हें खाने का भी खूब शौक है। उनकी फेवरेट डिश है, बिहार की पारंपरिक और स्वादिष्ट लिट्टी चोखा।

जी हां, वही लिट्टी चोखा जो अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं, बल्कि देशभर में लोकप्रिय हो चुकी है। सत्तू से भरपूर लिट्टी और मसालेदार चोखे का स्वाद जिसने एक बार चख लिया, वह इसे भूल नहीं सकता। अगर आप भी वैभव की तरह लिट्टी चोखा के दीवाने हैं और इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो जानिए इसकी आसान सी रेसिपी।
लिट्टी बनाने की सामग्री
गेहूं का आटा - 2-3 कप
सत्तू (भुने काले चने का आटा) - 1 कप
प्याज - 1 बारीक कटा
लहसुन - 2-3 कलियां बारीक कटी
हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी
हरी धनिया - बारीक कटी
अदरक - थोड़ा सा बारीक कटा
अजवाइन - आधा छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
नींबू - आधा
सरसों का तेल - 1-2 चम्मच या घी
लिट्टी बनाने की विधि
सबसे पहले आटा गूंथ लें। इसमें थोड़ा नमक, अजवाइन और घी मिलाकर नरम
आटा तैयार करें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब एक बर्तन में सत्तू लें और उसमें नमक, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च,
अदरक, धनिया, अजवाइन, नींबू का रस और सरसों तेल मिलाएं। हल्का पानी
डालकर भुरभुरा मिश्रण बना लें। ध्यान रहे, मिश्रण गीला न हो।
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई में सत्तू का मिश्रण भरें और गोल आकार दें। परंपरागत रूप से इसे कोयले की आंच या मिट्टी के चूल्हे पर सेंका जाता है, जिससे इसमें खास स्मोकी फ्लेवर आता है। अगर यह संभव न हो, तो आप इसे तवे पर धीमी आंच में सेंक सकते हैं या डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
चोखा बनाने की सामग्री
बैंगन - 1
आलू - 2
टमाटर - 2
प्याज - 1 बारीक कटा
लहसुन - 2-3 कलियां कटी हुई
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी
जीरा - आधा चम्मच
सरसों तेल - 1 चम्मच
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - बारीक कटा
चोखा बनाने की विधि
बैंगन, आलू और टमाटर को गैस पर या तंदूर में भून लें। ठंडा होने के बाद इनका छिलका उतारें और मैश करें। अब कड़ाही में सरसों तेल गर्म करें, उसमें जीरा, प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। अब मैश किए हुए बैंगन, आलू, टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अंत में ऊपर से हरा धनिया डालें। तैयार है बिहार की शान लिट्टी चोखा, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है। वैभव सूर्यवंशी की तरह आप भी इसे एंजॉय करें और इस देसी जायके का लुत्फ उठाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications