Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इस ईद शरबत नहीं, ईरानी चाय पिलाकर करें मेहमानों को खुश
ईद के मुबारक मौके को सेलिब्रेट करने के लिए हम सभी तरह -तरह के ड्रिंक्स बनाते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि शरबत आपके तन-मन को ठंडक पहुंचाते हैं। लेकिन फिर भी चाय के बिना मेहमाननवाजी अधूरी ही मानी जाती है। यूं तो आपने कई बार चाय बनाई होगी और मेहमानों को पिलाई भी होगी। लेकिन ईद का मौका है तो क्यों ना चाय को भी एक ट्विस्ट दिया जाए। जी हां, ईद पर आप ईरानी चाय जिसे हैदरबी दम चाय बनाकर सर्व करें। इस एक चुस्की लेकर बस हर कोई आपसे इसकी रेसिपी पूछेगा। यह एक स्वादिष्ट चाय है जिसे हैवी क्रीम और थिक दूध से बनाया जाता है। अगर आप ईद के जश्न में चाय को सर्व करने का प्लॉन कर रहे हैं तो बस एक बार इस ईरानी चाय को जरूर ट्राई करें। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना-

आवश्यक सामग्री
• 4 बड़े चम्मच चाय का पाउडर
• 3 कुटी हुई हरी इलायची
• 3 1/2 बड़ा चम्मच थिक हैवी क्रीम
• 1 पिसी हुई दालचीनी
• आवश्यकता अनुसार पानी
• 2 बड़े चम्मच चीनी
• 2 कप दूध
• 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
• आवश्यकता अनुसार चक्र फूल
यूं करें तैयार
• ईरानी चाय बनाना आसान है, लेकिन इसका स्वाद गजब का होता है। इस
चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉस पैन में 4 कप पानी, इलायची,
दालचीनी, चाय पाउडर और चीनी डालें और उबाल आने दें।
• जब पैन में उबाल आ जाए तो एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें और फिर एक
टाइट ढक्कन से ढक दें। इस प्रोसेस में थोड़ी सावधानी बरतें। इसे लगभग
20-25 मिनट तक उबलने दें।
• इस बीच, जब आपकी चाय बन रही है, तो आप एक दूसरा पैन लें और उसमें
दूध डालें। एक उबाल आने दें और फिर हैवी क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क
डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और 18-20 मिनट तक पकाएं।
बीच-बीच इसे हिलाते रहें। सुनिश्चित करें कि दूध के मिश्रण की
कंसिटस्ेंसी थिक हो।
• अब आप पहले पैन में तैयार की गई चाय को छान लें और अलग-अलग कप लेकर
उसे आधा इस चाय से भर दें। उसके ऊपर दूसरे पैन में तैयार की गई थिक
क्रीम वाली चाय को डालें। आप चाहें तो इसे स्टार ऐनीज़ से भी सजा सकते
हैं।
• बस आपकी बेहद ही टेस्टी ईरानी चाय बनकर तैयार है। परिवार और
रिश्तेदारों संग इसका आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
