Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Navratri 2022: IRCTC ने यात्रियों के लिए तैयार की स्पेशल व्रत थाली, जानें क्या है मेन्यू

नवरत्रि शुरू हो रही है। इस दौरान कई लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं। ऐसे में अगर आपको ट्रेन से कही बाहर जाना पड़ जाएं, तो रास्ते में खाने पीने की काफी परेशानी हो जाती है। क्योकि व्रत रखने वालों को सफर में खाने पीने की चीजे सही से नहीं मिल पाती। वहीं बिना लहसून, प्याज का खाना मिलना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप 26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2022 के बीच ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं, तो यहां आपके लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ( IRCTC ) ने 26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2022 तक अपने यात्रियों के लिए एक विशेष मेन्यू तैयार किया है। ये विशेष मेन्यू सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान यात्रियों के लिए है भारत के 400+ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए व्रत की एक विशेष 'व्रत थाली' उपलब्ध कराई जा रही है।
जो लोग नवरात्रि उत्सव के दौरान यात्रा करने जा रहे हैं, या यात्रा करने की सोच रहे हैं। उन्हें अपने सफर के दौरान अपने खाने की चिंता करने की जरुरत नहीं है। वो रेल यात्रा के दौरान विशेष 'व्रत थाली' का आर्डर दें सकते हैं, जो बिना प्याज और लहसुन के सेंधा नमक से तैयार की जाएगी।
क्या कहना है IRCTC का?
IRCTC के PRO आनंद कुमार झा के मुताबिक नवरात्रि में व्रत के दौरान खाने-पीने की चिंता करने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष 'व्रत थाली' तैयार की जा रही है। इस नवरात्रि यात्रियों की उचित मांग होने पर इस 'व्रत थाली' को आगे भी इसी तरह जारी रखा जाएगा।
स्पेशन 'व्रत थाली' का मेन्यू
व्रत की पकौड़ी, फल, दही- 99 रुपये
2 पराठें, आलू की सब्जी, साबूदाने का हलवा- 99 रुपये
4 पराठें, 3 सब्जियां, साबूदाना खिचड़ी- 199 रुपये
पनीर पराठा, व्रत मसाला, सिंघाड़ा, और आलू पराठा- 250 रुपये
कैसे बुक करें यात्री विशेष 'व्रत थाली'?
यात्री IRCTC ऐप की मदद से या वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर या 1323 पर कॉल कर के स्पेशल व्रत थाली का ऑर्डर दे सकते हैं।
इन स्पेशल थालियों की कीमत 99 रुपये से 250 रुपये के बीच होगी। इस स्पेशल व्रत थाली को टिकट बुक करते समय भी आप ऑर्डर कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
