Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
White Poha Recipe : जैकी श्रॉफ के फेवरेट हैं सफेद पोहा, आप भी बनाए ये सुपर टेस्टी नाश्ता, नोट करें रेसिपी
Jackie Shroff's Favorite Kolache Poha Recipe : जैकी श्रॉफ को भला कौन नहीं जानता है। जैकी श्रॉफ इन दिनों एक्टिंग के अलावा अपनी हेल्दी लाइफ स्टाइल और डाइट की वजह से भी खूब फेमस हो रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक्टर ने बताया था कि उन्हें कोलाचे पोहे यानी सफेद पोहे खाने बहुत पसंद हैं।
हो सकता है कि आपने पहले कभी इस तरह के पोहे के बारे में न सुना हो। यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है, जिसे बनाना भी काफी आसान है। चलिए, आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
1 कप पतला पोहा (सफेद पोहा)
1 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 टीस्पून सरसों के दाने
8-10 करी पत्ते
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर (वैकल्पिक)
नमक स्वादानुसार
1 टेबलस्पून तेल
1 कप नारियल का दूध
बारीक कटा हुआ हरा धनिया (सजाने के लिए)
1/4 कप मूंगफली (वैकल्पिक)
सफेद पोहा बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर हल्के हाथ से पानी के नीचे धो लें। अब इसमें सबसे पहले नारियल का दूध मिलाएं पोहा नरम हो जाएगा लेकिन टूटेगा नहीं। इसे थोड़ी देर के लिए रख दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
- कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें सरसों के दाने डालें। जब सरसों तड़कने लगे, तब करी पत्ते और हरी मिर्च डालें।
- अब कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। हल्दी पाउडर (यदि आप चाहें) और मूंगफली डालें। मूंगफली को कुरकुरा होने तक भूनें।
- इसमें धुला हुआ पोहा और स्वादानुसार नमक डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। इसे 2-3 मिनट के लिए धीमी आँच पर पकने दें।
- आँच बंद कर दें और नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं।
आपका स्वादिष्ट सफेद पोहा तैयार है! इसे गरम-गरम परोसें। यह नाश्ते के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो हल्का और पौष्टिक भी है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
