Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Janmashtami 2025 Bhog Recipe: कान्हा जी को क्यों लगाते हैं धनिया पंजीरी का भोग? जानें धार्मिक व वैज्ञानिक कारण
Janmashtami 2025 Special Bhog Recipe: इस साल 16 अगस्त 2025 दिन शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ये त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत रखते हैं और ठाकुर जी को विशेष भोग अर्पित करते हैं। अगर आप इस साल कुछ अलग और खास भोग लगाना चाहते हैं, तो धनिया पंजीरी से बेहतर विकल्प और कोई नहीं, इसके पीछे धार्मिक कारण होने के साथ ही वैज्ञानिक कारण भी है।
धनिया पंजीरी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे बनाने में भी बहुत आसान है। साथ ही इस भोग इसे भगवान कृष्ण की प्रसन्नता के लिए भोग लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि धनिया पंजीरी की आसान रेसिपी और इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण।
धनिया पंजीरी का भोग बनाने के लिए सामग्री
1 कप गेहूं का आटा
1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 कप घी
2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1/4 कप कटे हुए बादाम और किशमिश

धनिया पंजीरी का भोग बनाने की विधि
एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें आटा डालकर मध्यम आंच पर
सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
अब धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
गुड़ को थोड़ा सा पानी डालकर पिघला लें और इसे आटे में डालकर अच्छे से
मिलाएं।
कटे हुए बादाम और किशमिश डालें और मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर ठंडा
होने दें।
ठंडा होने पर इसे भोग के रूप में भगवान कृष्ण को अर्पित करें।
धनिया पंजीरी के भोग का वैज्ञानिक कारण
मान्यता है कि जन्माष्टमी पर धनिया पंजीरी का भोग लगाने से ठाकुर जी प्रसन्न होते हैं। मगर इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण भी है कि बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे वात, पित्त, कफ और खांसी में भी धनिया खाना काफी लाभकारी होता है। रसोई के मसालों में सबसे अहम माना जाने वाला ये मसाला बरसात में होने वाली इन बीमारियों का रामबाण इलाज है। बरसात में प्रदूषित जल के विषैले तत्व को भी नष्ट करने में धनिया का सेवन लाभकारी है। व्रत के दिन पूरे दिन भूखे रहने बाद प्रसाद रूप में धनिया पंजीरी खाने से शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
सेहत के लिए धनिया के फायदे
पाचन के लिए फायदेमंद
धनिया पत्ती और बीज दोनों ही पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। यह गैस, एसिडिटी और पेट दर्द में राहत देता है।
शुगर कंट्रोल करने में सहायक
धनिया के बीज का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छी है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं। हृदय रोग का खतरा कम करने में सहायक।
किडनी की सफाई में मददगार
धनिया का पानी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। किडनी और यूरिन सिस्टम को साफ रखने में सहायक।
इम्यूनिटी बूस्टर
इसमें विटामिन C, विटामिन A और पोटेशियम होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
धनिया का रस स्किन इंफेक्शन और पिंपल्स में राहत देता है। बाल झड़ना और डैंड्रफ कम करता है।
वजन घटाने में मदद
धनिया पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्निंग में मदद मिलती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











