Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी, जो भी खाएगा उंगली चाटता रह जाएगा, मिनटों में होगी तैयार
Raw Mango Chutney Recipe: गर्मियों में जब भी खाने में कुछ चटपटा और ताजगीभरा स्वाद चाहिए, तो सबसे पहले जेहन में आती है कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखती है। गुड़ और मसालों के साथ पकाए गए कच्चे आम का ये मेल हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आता है।
चाहे दाल-चावल हो या पूड़ी-सब्जी, ये चटनी हर खाने को मजेदार बना देती है। आज हम आपको कच्चे आम की टेस्टी चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं इसे इजो भी खाएगा, उंगलियां चाटता रह जाएगा। यह चटनी स्वाद में जबरदस्त, बनाने में आसान और गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है।
कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- कच्चे आम - 2 मध्यम आकार के
- गुड़ - 1/2 कप (स्वाद अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
- भुना जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
- काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- पानी - 1 कप

कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि
1. सबसे पहले कच्चे आमों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. एक पैन में कटे आम और पानी डालकर 7-8 मिनट मध्यम आंच पर उबालें, जब तक आम नर्म न हो जाएं।
3. अब इसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए।
4. अब इसमें भुना जीरा, काला नमक, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।
5. धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकने दें जब तक चटनी गाढ़ी न हो जाए।
6. ठंडी होने पर इसे किसी कांच की बोतल में भर लें, आप इसे फ्रिज में रखकर 10-15 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।

कैसे खाएं कच्चे आम की चटनी
कच्चे आम की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसे खाने से लू नहीं लगती और पेट में ठंडक मिलती है। कच्चे आम की चटनी को आप रोटी, पराठे, दाल-चावल और पूड़ी के साथ भी खा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ खट्टी-मीठी ही बनती है, अगर आप चाहें तो इसे चटपटा भी बना सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
कच्चे आम की चटनी को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसे बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे आम को अच्छे से धो लें और उसका सारा चोक निकाल लें। चटनी बनाते समय इसमें पानी न डालें। अगर पानी डाला जाए तो ये जल्दी खराब हो सकती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications