Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
पनीर खाना है पसंद तो इस तरह बनाएं कढ़ाई पनीर
कढ़ाई पनीर एक ऐसी फेमस डिश है, जिसे लोग बेहद चाव से खाते हैं। कढ़ाई पनीर को पिसे मसाले, कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर का उपयोग करके तैयार किया जाता है। पकवान इस तरह से बनाया जाता है कि यह सेमी ड्राई कंसिस्टेंसी का होता है। पनीर की इस डिश को लगभग हर भारतीय रेस्तरां में से परोसा जाता है और बटर रोटी के अलावा लोग इसे नान और चावल के साथ भी खाना काफी पसंद करते हैं। यकीनन आपको भी कढ़ाई पनीर रेसिपी बेहद पसंद होगी। तो चलिए आज हम आपको कढ़ाई पनीर रेसिपी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो यकीनन आपको इस भारतीय रेसिपी का फैन बना देगी। तो चलिए अब बिना समय बर्बाद किए जानते हैं कढ़ाई पनीर बनाने का तरीका-

सामग्री
मसाला के लिए
• 6 कश्मीरी लाल मिर्च
• डेढ़ बड़ा चम्मच धनिया
अन्य सामग्री
• 250 ग्राम पनीर (क्यूब आकार में कटे हुए)
• 3 बड़े चम्मच तेल
• 3 कप बारीक कटा हुआ टमाटर
• 2 कटी हुई हरी मिर्च
• 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
• 1 मध्यम आकार के बारीक कटे प्याज
• 1 कप पतली कटी हुई शिमला मिर्च
• 1 चम्मच कसूरी मेथी
• 1 इंच अदरक, बारीक कटी हुई
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• आधा कप पानी
• स्वादानुसार नमक
जानिए विधि-
• सबसे पहले, हम कढ़ाई पनीर के लिए आवश्यक सूखा मसाला तैयार करेंगे। इसके लिए, धनिया के बीज को लाल सूखे मिर्च के साथ ग्राइंडर में पीस लें। आप इसे तब तक पीसें जब तक आपको एक महीन पाउडर टेक्सचर न मिल जाए। आप पिसा हुआ मसाला एक तरफ रख दें।
• एक कड़ाही या एक गहरी फ्राइंग पैन लें और इसमें थोड़ा तेल गर्म करें। अब कटा प्याज डाले और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक तल ले।
• इसके बाद अदरक-लहसुन के पेस्ट को प्याज में डालें और मध्यम आंच पर तब तक हिलाएं जब तक कि कच्ची सुगंध न चली जाए।
• इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें। धीमी-मध्यम आंच पर 3-4 मिनट के लिए भूनें।
• टमाटर के नरम हो जाने पर टमाटर में पिसा हुआ मसाला मिला दें।
• अब सामग्री को तब तक हिलाते रहें जब तक मिश्रण चिकना न हो जाए और किनारों से तेल छोड़ने लगे।
• इसके बाद इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें। अब इसे 3-4 मिनट के लिए सॉटे करें।
• अब इसमें हरी मिर्च डालें और इसके बाद पानी डालें।
• सब कुछ बहुत अच्छी तरह से मिलाएं और तब तक हिलाएं जब तक शिमला मिर्च आधा पक न जाए।
• गरम मसाला पाउडर और नमक डालें। सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं। अब पनीर क्यूब्स को मसाला में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
• अंत में, कसूरी मेथी, कटा हुआ अदरक और धनिया पत्ती डालें। फिर से मिलाएं।
• आंच बंद कर दें और कढ़ाई पनीर को 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
• आपका टेस्टी-टेस्टी कढ़ाई पनीर बनकर तैयार है। आप कढ़ाई पनीर को रोटी, चावल, कुल्चा या नान के साथ परोसें।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 4
• कैलोरी - 321 कैलोरी
• फैट - 27 ग्राम
• प्रोटीन - 10 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 12 ग्राम
• फाइबर - 4 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications