Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
करवा चौथ में बनाएं बिना प्याज-लहसुन की पनीर मखनी, नोट कर लें रेसिपी
करवाचौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन भूखे रहकर पत्नियां अपने-अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है। पूरे दिन बिना खाने और बिना पानी पिए रहना होता है।
जब रात को चांद आता है, तो सुहागनें अपने सुहाग का चेहरा देखकर ही कुछ खाती है और दोनों पति पत्नी अन्न ग्रहण करते हैं। इस खास मौके पर आप रात के खाने के लिए स्पेशल डिनर में पनीर मखनी बना सकते हैं। यहां बिना प्याज और लहसुन के पनीर मखनी की रेसिपी दी गई है:

सामग्री
250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
3 बड़े टमाटर (कटे हुए)
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
1/4 कप काजू (भीगे हुए)
1/2 कप ताज़ी क्रीम
2 टेबलस्पून मक्खन
1 टेबलस्पून तेल
1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
1 टेबलस्पून शहद (वैकल्पिक)
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा
नमक स्वादानुसार
पनीर मखनी की रेसिपी
- भीगे हुए काजू और टमाटरों को मिक्सर में डालकर स्मूथ पेस्ट बनाकर
इसकी प्यूरी तैयार कर लें।
- अब एक पैन में तेल और मक्खन गर्म करें। उसमें जीरा डालें और उसे
तड़कने दें। फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें और 1-2
मिनट तक भूनें।
- अदरक भुन जाने पर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें
और 1 मिनट तक मसाले को धीमी आंच पर भूनें।
- अब तैयार टमाटर और काजू की प्यूरी को पैन में डालें और उसे अच्छी
तरह से 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न हो जाए।
- जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए, तब उसमें पनीर के टुकड़े डालें और साथ
में ताज़ी क्रीम भी मिला दें। कसूरी मेथी, गरम मसाला और शहद (अगर
इस्तेमाल कर रहे हैं) डालें और 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
अब सर्व करें: तैयार पनीर मखनी को मक्खन और क्रीम से सजाएं और गरमागरम नान, रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें। यह रेसिपी बिना प्याज और लहसुन के होते हुए भी बेहद स्वादिष्ट लगेगी।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
