Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Kashmiri Dish: कश्मीरी वाजवान आब गोश्त बनाने की रेसिपी

कश्मीर अपनी खूबसूरती के साथ अपने लाजवाब पकवान के लिए भी जाना जाता है। कहते हैं कश्मीर के पकवानों में एक अलग ही स्वाद मिलता है। किसी भी पार्टी या शादी में आमतौर पर आपकों पारंपरिक कश्मीरी वजवान के कई तरह के पकवान मिल जाएंगे। वहां के स्थानीय रसोइये को वजा कहा जाता है, जो मटन की विभिन्ना डिश तैयार करते हैं। जिसमें आब गोश्त भी शामिल है। जिसे लोगा बड़े शोक से खाना पसंद करते हैं। ये पकवान दूध और मटन से बनाया जाता है। आप भी इस पकवान को अपने घर में इस आसान रेसिपी की मदद से तैयार कर सकते हैं। आइए जाने कश्मीरी वाजवान आव गोश्त बनाने की रेसिपी के बारे में...
कश्मीरी वाजवान आब गोश्त के लिए सामग्री:
- मटन - आधा किलो
- पानी - 4 से 5 कप
- हींग - आधा छोा चम्मच
- लहसुन की कलियां - 5
- अदरक - आधा इंच
- तेज पत्ता - 1
- काली इलायची - 2 कली
- हरी इलायची - 2 कली
- लौंग - 4 कली
- दालचीनी - आधा इंच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- अदरक पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- प्याज का पेस्ट
- मटन स्टॉक
- हरी इलायची पाउडर - 1 चम्मच
कश्मीरी वाजवान आव गोश्त बनाने की रेसिपी
कश्मीरी वाजवान आव गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले मटन के मीडियम साइज के टुकड़े लेकर उसे अच्छे से धो लें। इसके बाद गोश्त बनाने के लिए बकरे के शोल्डर और रिब्स का हिस्सा ले लें। अब गोश्त को कुकर में डालें और इसमें पानी डाल दें। इसके बाद कुकर में लहसुन के टुकड़ें, हींग, अदरक का टुकड़ा, तेज पत्ता, काली मिर्च, सौंफ, अदरक, सौंफ का पाउडर, और नमक स्वादनुसार डाल दें। और 2 से 3 सीटी लगाकर उबाल दें। इसके बाद गैस बंद करके कुकर में बचा हुआ पानी अलग कर दें। गैस पर बड़ी कढ़ाई गर्म करें और इसमें 2 कप दूध डालकर अच्छे से गर्म कर लें। इस दूध में बड़ी इलायची, दाल चीनी का टुकड़ा, 1 चम्मच सौंफ पाउडर और प्याज का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें। अब इसे उबालें और 1 चम्मच नमक डालें। 2 मिनट दूध को इन सभी सामग्री के साथ पकाने दें। और फिर उबला मटन को इसमें डाल दें। और 15 से 20 मिनट तक इसे धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें। आपकी कश्मीरी वाजवान आव गोश्त रेसिपी खाने के लिए तैयार है। रोटी के साथ अपने बच्चों और मेहमानों को गर्मा गर्म सर्वे करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications