Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
खांडवी रेसिपी: घर पर ऐसे बनाएं गुजराती बेसन खांडवी
बेसन खांडवी को गुजराती खांडवी भी कहा जाता है जो कि गुजरात की एक स्नैक्स डिश है। इसे वहां के लोग घर तैयार करते हैं और शाम के समय चाय की चुस्कियां लेते हुए खाते हैं। ये रोल टाइप की डिश को देखकर लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि इसे कैसे बनाया जाये। कई लोगों को इसे घर पर बनाना असंभव सा लगता है। लेकिन आपको बता दें कि आप इसे घर पर आसानी से कुकर या कढ़ाई में बना सकती हैं और वो बिना किसी किसी ज्यादा लागत के।
खांडवी पेट के लिए भी अच्छी होती है इसके सेवन से पेट हल्का बना रहता है और ये आसानी से पच भी जाती है। आइए जानते हैं इसे पकाने की विधि:
गुजराती खांडवी रेसिपी वीडियो

Recipe By: प्रियंका त्यागी
Recipe Type: स्नेक्स, नाश्ता
Serves: 4 लोगों के लिए
-
1 कप बेसन
1/2 किलो दही
1 कप पानी
स्वादानुसार नमक
1/2 चम्मच हल्दी
चुटकी भर हींग
1/2 चम्मच तेल
3 चम्मच राई
2 चम्मच करी पत्ता
5-6 हरी धनिया पत्ती
4 चम्मच गरी
-
1. एक मध्यम आकार का कटोरा लें और उसमें दही को डालें। अच्छे से दही को चला लें और एक पेस्ट जैसा बना दें।
2. अब इसमें हल्दी और हींग भी डाल दें व स्वादानुसार नमक डाल दें।
3. इसके बाद, इसमें बेसन को डालें।
4. लगातार चलाते रहें ताकि एक स्मूद सा पेस्ट बनकर तैयार हो जाये और सभी सामग्रियां आपस में अच्छे से मिल जाएं।
5. कढ़ाई गर्म करें और आंच को मध्यम ही रखें।
6. तैयार मिश्रण को इस कढ़ाई में डाल दें और लगातार चलाते रहें।
7. इसे चलाना बेहद जरूरी है वरना इसमें गांठ पड़ सकती है जो कि डिश को बेकार कर सकती है।
8. जब ये मिश्रण एक गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाये तो गैस को बंद कर दें।
9. अब इस मिश्रण को लगातार चलाये और ठंडा होने दें।
10. एक थाली में हल्का सा तेल लगाएं और इस मिश्रण को उसमें पलट दें।
11. मिश्रण को अच्छे से फैला दें और 5 मिनट बाद इसे लम्बी और तली पट्टी में काट लें।
12. इस पट्टी को रोल करते हुए निकाल लें। ऐसा करते हुए बेहद सावधानी की जरूरत होती है।
13. अब इन्हें एक प्लेट में रख लें।
14. एक पैन में तेल गर्म करें, राई और करी पत्ता का छौंक दें और इसमें खांडवी पर स्प्रेड कर दें। बाद में गरी को भी डाल दें।
ये लीजिए आपकी मनपसंद खांडवी तैयार है। इसका स्वाद चटनी के साथ चखें।
- 1. गरी को कद्दूकस करके इस्तेमाल करें।
- 2. धनिया को बारीक काटकर ही डालें।
- 3. ज्यादा देर तक कुक न करें। पेस्ट को बहुत ज्यादा गाढ़ा न होने दें।
- 4. कुकिंग के दौरान समय का ध्यान रखें और डिश को पूरा अटेंशन दें वरना ये बिगड़ सकती है।
- servingSize - 2
- calories - 90 cal
- फैट - 94
- प्रोटीन - 4.5 g
- कार्बोहाईड्रेट - 3.8 g
- फाइबर - 9.4 g
बनाने की विधि:
1. एक मध्यम आकार का कटोरा लें और उसमें दही को डालें। अच्छे से दही को चला लें और एक पेस्ट जैसा बना दें।


2.अब इसमें हल्दी और हींग भी डाल दें व स्वादानुसार नमक डाल दें।



3. इसके बाद, इसमें बेसन को डालें।


4. लगातार चलाते रहें ताकि एक स्मूद सा पेस्ट बनकर तैयार हो जाये और सभी सामग्रियां आपस में अच्छे से मिल जाएं।

5. कढ़ाई गर्म करें और आंच को मध्यम ही रखें।

6. तैयार मिश्रण को इस कढ़ाई में डाल दें और लगातार चलाते रहें।



7. इसे चलाना बेहद जरूरी है वरना इसमें गांठ पड़ सकती है जो कि डिश को बेकार कर सकती है।

8. जब ये मिश्रण एक गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाये तो गैस को बंद कर दें।

9. अब इस मिश्रण को लगातार चलाये और ठंडा होने दें।

10. एक थाली में हल्का सा तेल लगाएं और इस मिश्रण को उसमें पलट दें।

11. मिश्रण को अच्छे से फैला दें और 5 मिनट बाद इसे लम्बी और तली पट्टी में काट लें।

12. इस पट्टी को रोल करते हुए निकाल लें। ऐसा करते हुए बेहद सावधानी की जरूरत होती है।

13. अब इन्हें एक प्लेट में रख लें।


14. एक पैन में तेल गर्म करें, राई और करी पत्ता का छौंक दें और इसमें खांडवी पर स्प्रेड कर दें। बाद में गरी को भी डाल दें।

ये लीजिए आपकी मनपसंद खांडवी तैयार है। इसका स्वाद चटनी के साथ चखें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
