Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
बिस्कुट के दीवानों को जरूर पढ़नी चाहिए खापसे की रेसिपी
मोमोज और डिम सम्स के अलावा, नार्थ ईस्ट में कई तरह के डिलिशियस
फूड बनाए और खाए जाते हैं। इनमें से अधिकतर डिशेज के बारे में लोग
अंजान है। ऐसी ही एक बेहद डिलिशियस डिश है खापसे। हो सकता है कि आपने
इसका नाम पहली बार सुना हो। वास्तव में यह एक डीप फ्राई बिस्कुट
रेसिपी है जो सभी को पसंद आती है। मैदा, दूध और चीनी जैसी साधारण
सामग्री से बनी यह रेसिपी आपके परिवार और दोस्तों के लिए नाश्ते के
रूप में परोसने के लिए एकदम सही है। गरमा गरम चाय या कॉफी के साथ जब
आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ हों तो यह आपकी बातचीत के दौर का
मजा कई गुना बढ़ा देगा। यह आसानी से बनने वाली स्नैक रेसिपी रोड ट्रिप
और पिकनिक के लिए भी एकदम परफेक्ट मानी जाती है। तो फिर देर किस बात
की, इसे एक बार आजमाएं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसका आनंद
लें।

खापसे की सामग्री
• 4 कप मैदा
• 6 बड़े चम्मच चीनी
• 1 कप उबलता पानी
• 1 कप दूध
• 1/2 कप रिफाइंड तेल
स्टेप 1
सबसे पहले, एक छोटी कटोरी में गर्म पानी में चीनी घोलें। एक गहरा बाउल लें और उसमें मैदा, दूध और रिफाइंड तेल डालें, उसके बाद तैयार पानी-चीनी का मिश्रण डालें। सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 2
अब, बाउल की सामग्री को नरम और 1/4-इंच के थिक आटे में गूंथ लीजिए। अब आटे को लॉन्ग वर्टिकल शेप में स्लाइस करें।
स्टेप 3
अब आटे के वर्टिकल पीस के बीच में एक टेंडर कट करें और एक सर्कुलर पैटर्न प्राप्त करने के लिए आटे के सिरों को धीरे से मोड़ें। बचे हुए आटे के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
स्टेप 4
एक गहरे तले की कड़ाही लें, उसे मध्यम आंच पर रखें और उसमें रिफाइंड तेल गर्म करें। तेल गरम होने के बाद, तैयार खापसे को तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें। इन्हें अब्ज़ॉर्बिंग पेपर पर निकाल लें और तुरंत परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
