Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
नॉनवेज लवर्स को जरूर पसंद आएगी यह कोरियन फ्राईड चिकन की रेसिपी
कोरिया का कल्चर ही लोगों को रोमांचित नहीं करता, बल्कि यहां पर बनने वाली अलग-अलग डिशेज भी लोगों में मुंह में पानी ले आती है। यूं तो हर कोरियन डिश बेहद लाजवाब होती है, लेकिन अगर आप एक नॉन-वेज लवर हैं तो आपको कोरियन फ्राईड चिकन को एक बार जरूर टेस्ट करना चाहिए। यह आपको स्वाद की एक अलग दुनिया में ले जाएगा। इसके लिए, चिकन को पहले एक बैटर में लपेटा जाता है और फिर इसे सुपर क्रिस्पी बनाने के लिए डीप फ्राई किया जाता है। फिर शहद, सोया सॉस, तिल का तेल और लहसुन से तैयार एक सॉस तैयार किया जाता है, जिसमें तले हुए चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह से कोट किया जाता है। अंत में तिल से सजाकर सर्व करें। इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें और कोरिया के ऑथेंटिक टेस्ट का आनंद लें। तो चलिए जानते हैं कोरियन फ्राईड चिकन की रेसिपी के बारे में-

कोरियन फ्राईड चिकन की सामग्री
4 सर्विंग्स
• 1 पाउंड चिकन बोनलेस
• 6 लहसुन की कलियां
• 1/2 कप मैदा
• 1 छोटा चम्मच चीनी
• आवश्यकता अनुसार रिफाइंड तेल
• 2 बड़े चम्मच तिल का तेल
• 1 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
• 4 बड़े चम्मच सोया सॉस
• 1 मध्यम प्याज
• आवश्यकता अनुसार काली मिर्च
• 3/4 कप कॉर्न स्टार्च
• आवश्यकता अनुसार पानी
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 2 चम्मच तिल
• 2 बड़े चम्मच शहद
स्टेप 1 चिकन को मैरीनेट करें
एक बड़ा कटोरा लें और उसमें बोनलेस चिकन डालें, अब उसमें प्याज, लहसुन, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। चिकन को अच्छी तरह से कोट करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। इसे कुछ घंटों के लिए रेस्ट करने दें।
स्टेप 2 एक बैटर तैयार करें
अब बारी आती है बैटर तैयार करने की। इसके लिए एक बाउल में कॉर्नस्टार्च, मैदा, चीनी, 1/2 टीस्पून काली मिर्च नमक एक साथ मिलाएं। सूखी सामग्री को एक साथ मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना घोल बना लें। बैटर में चिकन के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से कोट करें।
स्टेप 3 चिकन को फ्राई करें
एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें कोटेड चिकन को सुनहरा होने तक तल लें। तलने के बाद इन्हें अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
स्टेप 4 सॉस तैयार करें और परोसें
एक पैन में 1/4 कप पानी, शहद, सोया सॉस, लहसुन पाउडर और तिल का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। चिकन के टुकड़े डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं। तिल से सजाकर सर्व करें। आपका कोरियन फ्राईड चिकन बनकर तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications