Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अंडे और सब्जियों की मदद से बनाएं यह डिलिशियस कोरियन डिश
ग्यारन मारी एक रोल्ड ऑमलेट है जिसे अंडे और सब्जियों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कोरियन व्यंजनों की एक बेहद पॉपुलर डिश है, जो न केवल देखने में अच्छी लगती है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है। इस रोल्ड ऑमलेट को अन्य डिश के साथ एड किया जाता है और कोरिया में लंच बॉक्स सेट में परोसा जाता है। अगर आप के-ड्रामा के प्रशंसक हैं, तो यकीनन यह डिश आपने बॉयज ओवर फ्लावर्स में देखी होगी। रोल्ड ऑमलेट को कभी-कभी स्नैक के रूप में खाया जाता है या कोरियाई बारबेक्यू और स्टूज में शामिल किया जाता है। इसलिए, अब अगर आप भी अपने सिंपल ऑमलेट को एक ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो आपको यह अनोखी रेसिपी को जरूर ट्राई करें-

कोरियाई रोल्ड ऑमलेट की सामग्री (ग्यारन मारी)
2 सर्विंग्स
• 4 अंडे
• 2 बड़े चम्मच कटी हुई गाजर
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 2 बड़े चम्मच कटा हरा प्याज
• 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
• 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च
स्टेप 1 सब्जियों को काट लें
सबसे पहले गाजर और हरे प्याज़ को बारीक काट लें और एक बाउल में निकाल लें।
स्टेप 2 अंडे को फेंट लें
अब अंडे को दूसरे बाउल में तोड़कर अच्छी तरह फेंट लें। नमक, काली मिर्च, कटी हुई सब्जियां डालें और मिश्रण के फ्लफी होने तक फेंटें।
स्टेप 3 ऑमलेट तैयार करें
अब बारी है ऑमलेट बनाने की। इसके लिए एक ब्रश की मदद से पैन को तेल से अच्छी तरह ग्रीस कर लें। अंडे के मिश्रण का 1/4 भाग पैन में डालें और समान रूप से फैलाएं। इसे एक मिनट के लिए सेट होने दें। जबकि ऊपर की परत अभी भी गीली है, साइड को आधा मोड़ें और ऑमलेट को कुछ इस तरह रोल करें कि पैन में बचे हुए मिश्रण के लिए कुछ जगह बन जाए। अब बनाई गई जगह में, बचा हुआ मिश्रण आधा डालें और इसे ऑमलेट के साथ मिला दें। अब इसे फिर से थोड़ा सा रोल करें और पैन में कुछ और जगह बना लें। अंत में बचा हुआ मिश्रण डालें और पकने दें। एक थिक आमलेट लॉग तैयार करने के लिए इसे फिर से मोड़ें।
स्टेप 4 काट कर सर्व करें
एक बार जब यह पक जाए तो आमलेट को टुकड़ों में काट लें और परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
