Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Kumaoni Food: उत्तराखंड ट्रिप पर जाएं तो ट्राई करें 5 लाजवाब व्यंजन, स्वाद और हेल्थ में बेस्ट
Best Pahadi Food: बच्चों की गर्मी की छुट्टियां पड़ गई हैं और सभी कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं या बना चुके हैं। जाहिर है गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। उन्हीं में से एक है उत्तराखंड जो अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी फेमस है।
अगर आप छुट्टियों में उत्तराखंड की वादियों का लुत्फ उठाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां की खूबसूरत झीलों, पहाड़ों और मंदिरों के साथ-साथ कुमाऊं क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेना भी न भूलें। कुमाऊंनी खानपान ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि ये सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे खास व्यंजन जो उत्तराखंड ट्रिप को और यादगार बना देंगे।
1. आलू के गुटके
कुमाऊं का सबसे पॉपुलर स्नैक, जिसे सरसों के तेल और जाख्या (जो देखने में राई जैसा होता है) में तला जाता है। इसमें हरा धनिया और हरी मिर्च भी डाली जाती है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आप इसे पूरी या चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। ये बनाने में भी बहुत आसान है और हेल्दी भी है क्योंकि इसमें ज्यादा गर्म मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

2. पकौड़ी रायता
आपने पकौड़े तो कई बार् खाए होंगे लेकिन उत्तराखंड की पकौड़ियों की बात ही कुछ और है जो एक साथ मिक्स सब्जियों से बनाई जाती हैं। इसे खास अंदाज में खीरे के रायते के साथ सर्व किया जाता है। रायते की खास बात ये है कि इसमें राई डाली जाती है जो उसके स्वाद को बढ़ाने का काम करती है। उत्तराखंड जाएं तो पकौड़ी रायता तो बिल्कुल भी मिस न करें।

3. भट्ट की चुरकानी
भट्ट की दाल (काले सोयाबीन) से बनने वाली यह रेसिपी कुमाऊंनी खाने की शान मानी जाती है। इसे धीमी आंच पर घी और मसालों में पकाया जाता है और यह चावल के साथ लाजवाब लगती है। आप इसे रोटी के साथ भी खा सकते हैं। ऐसे बहुत से होम स्टे हैं जो आपको कुमाऊंनी थाली देते हैं जिसमें ये जरूर होती है।

4. गहथ की दाल
गहथ (कुल्थी) की दाल भी उत्तराखंड की फेमस दाल है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी होती है। इसे हल्के मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। पहाड़ों में ठंडा मौसम होता है तो ये शरीर को गर्म रखने का काम बहुत अच्छे से करती है। साथ ही ये पथरी के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

5. लहसुन के नमक के साथ मडुए की रोटी
अब आखिरी में हम बात कर लेते हैं टेस्टी और हेल्दी लहसुन के नमक और मडुए की रोटी की। ये खाने में बहुत ही मजेदार होती है। देखने में मडुए की रोटी काली होती है और इस पर घी या मक्खन लगाकर खाया जाता है।

लहसुन का नमक इसके स्वाद को चार गुना बढ़ा देता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
