Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार
Kumaoni Kheera Raita: चिलचिलाती गर्मी के मौसम में अगर खाने के साथ कुछ ठंडा और चटपटा मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। जब बात ठंडक और स्वाद की हो, तो उत्तराखंड के पारंपरिक कुमाऊंनी खीरे के रायते (Kumaoni Raita) का कोई मुकाबला नहीं है। वहीं भारतीय खाने की थाली भी बिना रायते के अधूरी ही रहती है। ऐसी गर्मी में पहाड़ी स्टाइल का ये खीरे का रायता न सिर्फ खाने में टेस्टी लगता है बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इस रायते की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाली पीली सरसों (राई) है, जो इसे एक तीखा और नाक में झनझनाहट पैदा करने वाला अनोखा स्वाद देती है। यह न केवल रिफ्रेशिंग है, बल्कि पाचन के लिए भी रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं, कैसे आप अपने घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं असली पहाड़ी स्वाद वाला कुमाऊंनी रायता।

कुमाऊंनी रायता बनाने की सामग्री
खीरा: 1 बड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
दही: 2 कप (गाढ़ा और ताजा)
पीली सरसों (राई): 2 बड़े चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया: आधा कप (बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच (पारंपरिक पीले रंग के लिए)
नमक: स्वादानुसार (सादा और काला नमक दोनों)
लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
कुमाऊंनी रायता: बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)
स्टेप 1: खीरे को तैयार करें
सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें। अब इसे कद्दूकस (Grate) कर लें। खीरे में काफी पानी होता है, इसलिए इसे हथेलियों से दबाकर हल्का सा पानी निचोड़ लें (पूरा पानी न निकालें, बस अतिरिक्त नमी कम करें)।
स्टेप 2: दही को फेंटें
एक बड़े बर्तन में ताजा गाढ़ा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। ध्यान रहे कि कुमाऊंनी रायता थोड़ा गाढ़ा ही अच्छा लगता है, इसलिए इसमें पानी न मिलाएं।
स्टेप 3: राई का पेस्ट या पाउडर तैयार करें
यही इस रायते का 'सीक्रेट' है। पीली सरसों को सिलबट्टे पर या मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा पीस लें। अगर आप चाहें तो सूखी राई का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ताजी पिसी राई से स्वाद ज्यादा तीखा और असली आता है।
स्टेप 4: मसाले और खीरा मिलाएं
फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, पीली सरसों का पेस्ट, हल्दी पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक और काला नमक मिलाएं। हल्दी इस रायते को वह पारंपरिक 'पीला रंग' देगी जो कुमाऊंनी रायते की पहचान है।
स्टेप 5: फिनिशिंग टच
अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो ऊपर से हल्का सा लाल मिर्च पाउडर छिड़क सकते हैं।
बेहतरीन स्वाद के लिए खास टिप्स
मसालों को रचने दें: रायता बनाने के तुरंत बाद खाने के बजाय इसे 15-20 मिनट के लिए रख दें। इससे राई का तीखापन और हल्दी का रंग दही में अच्छी तरह रच-बस जाएगा।
हल्दी का उपयोग: कुमाऊंनी रायते में हल्दी जरूर डाली जाती है, यह इसे बाकी रायतों से अलग और औषधीय बनाती है।
सर्विंग सुझाव: इसे उत्तराखंड के पारंपरिक आलू के गुटके या सादे चावल-दाल और पकौड़ी के साथ परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
