Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
घर पर बनाएं स्वादिष्ट मथुरा के पेड़े और इस जन्माष्टमी को बनाएं और भी खास, यहां देखें रेसिपी
How to Make Mathura Pedas Or Mewapaag at Home : जन्माष्टमी का त्योहार आने में कुछ ही समय रह गया है, और इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग में पेड़े सबसे खास माने जाते हैं। मथुरा के पेड़े पूरी दुनिया में मशहूर हैं और बिहार सहित कई राज्यों में इन्हें प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।
लेकिन अगर आप मथुरा नहीं जा पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूट्यूबर पूनम देवनानी ने घर पर मथुरा के पेड़े बनाने की आसान रेसिपी साझा की है। इस रेसिपी में मावा की जरूरत नहीं पड़ती और स्वाद भी बिल्कुल वही आता है जो मथुरा में मिलता है।

सामग्री की जरूरत
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 2 कप मिल्क पाउडर
- आधा कप दूध
- 4 छोटी इलायची
- 1 बड़ी इलायची
- 1/4 टेबल स्पून जायफल
- आधा कप चीनी बूरा
मथुरा के पेड़े बनाने की आसान रेसिपी (How to Make Mathura Pedas)
मिल्क पाउडर को भूनना
सबसे पहले एक कड़ाही या पेन में मिल्क पाउडर और घी डालकर धीमी आंच पर भूनें। शुरुआत में 5 मिनट तक ऐसा लगेगा कि मिल्क पाउडर नहीं भुन रहा है, लेकिन धीरे-धीरे इसका रंग बदलना शुरू होगा। पूनम देवनानी के अनुसार लगभग 12-15 मिनट में यह सुनहरा और खुशबूदार हो जाएगा।
दूध और मसाले मिलाएं
मिल्क पाउडर भुनने के बाद गैस धीमी करके उसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें छोटी और बड़ी इलायची के दाने और जायफल का चूरा डालें। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
पेड़े बनाने की विधि
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें चीनी बूरा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब मिश्रण को एक चम्मच की मदद से हथेली पर लें और हल्के दबाव से शेप दें। एक हथेली से दूसरी हथेली में लेते हुए गोल आकार दें। इस तरह से आपको मथुरा के पेड़े जैसा स्वाद और शेप मिलेगा।
खास टिप्स
- सभी काम धीमी आंच पर करें ताकि मिश्रण जल न जाए।
- इलायची और जायफल से स्वाद में निखार आता है।
- ठंडा होने के बाद ही चीनी मिलाएं, इससे पेड़े जमकर अच्छे बनते
हैं।
- इस आसान रेसिपी से जन्माष्टमी के त्यौहार को और खास बनाया जा सकता
है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications