Latest Updates
-
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
Banana Bread Recipe: पार्टी पर बनाएं ये हेल्दी बनाना केक

अक्सर लोग घरों में पार्टी करने की प्लेनिंग करते रहते हैं। लोग अपने घर में पार्टी के लिए जगह-जगह से केक ऑर्डर करते हैं। लेकिन घर में तैयार रेसिपीज को खाना वो ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप घर में कुछ मीठा बनाने की सोच रहे है, तो हम आपके लिए बनाना ब्रेड रेसिपी लेकर आए है। आप बनाना ब्रेड की मदद से अपने पार्टी के लिए केक भी बना सकते हैं। जो टेस्टा के साथ आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। बनाना ब्रेड रेसिपी खाने से आपको एनर्जी भी मिलती है। ऐसे में आप अपने बच्चों और मेहमानों के लिए बनाना ब्रेड बना सकते हैं। ये सभी को बहुत पसंद आएगा। अगर आपके घर में केले रखें हैं, तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं बनाना ब्रेड रेसिपी के बारे में....
बनाना ब्रेड बनाने की रेसिपी
बनाना ब्रेड बनाने के लिए सामग्री
- केले - 3 बड़े साइज
- पिसी हुई चीनी - 3/4 कप
- मक्खन - 1/3 कप पिघला हुआ
- दालचीनी पाउडर - आधी छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1 छोटी चम्मच
- वनीला एसेंस - 1 छोटी चम्मच
- अंडा - 1 ( ऑप्शनल )
- मैदा - डेढ़ कप
बनाने की विधि
बनाना ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले केलो को छिलकर ग्राइंडर में अच्छे से पेस्ट बना लें। अब इसमें चीनी पाउडर मिक्स कर लें और मिक्सी में एक बार फिर ग्राइंड कर लें। जिससे आपक बैटर और भी ज्यादा पतला हो जाए। अब इसमें बटर भी डालकर एक बार ओर ग्राइंड करर लें। ताकि बटर आपके बनाना पेस्ट में अच्छे से मिल जाएं। इसके बाद इसमें दालचीनी, बेकिंग सोडा और वनीला एसेंस भी मिक्स कर दें। और ब्लेंडर में डालकर इस पूरी मिश्रण को एक बार फिर ब्लेंड कर दें। इसके बाद आप इसमें मैदा हाथ से मिलाएं। अब आप एक बेकिंग टिन में बटर पेपर लगाएं, और उसमें मिश्रण को डालकर फैला दें। अब प्रीहीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटिग्रेट पर इसे 35 से 40 मिनट तक बेक करें। आपका बनाना ब्रेड तैयार है। आप चाहे तो क्रीम या चॉकलेट से आपके केक को गार्निश कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications