Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Lohri 2026: तिल-गुड़ के लड्डू से करें मेहमानों का मुंह मीठा, नोट कर लें आसान रेसिपी
Lohri 2026 Special Til Gud Ladoo Recipe: लोहड़ी का त्योहार सर्दियों की विदाई और नई फसल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आग जलाकर तिल, मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ अर्पित किया जाता है। खासतौर पर तिल और गुड़ को लोहड़ी का सबसे शुभ प्रसाद माना जाता है। पंजाब में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आग जलाकर लोग उसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं और आग में मूंगफली, पॉपकोन आदि डालते हैं। लोहड़ी पर अगर आप मेहमानों का स्वागत कुछ खास और हेल्दी मिठाई से करना चाहते हैं, तो तिल-गुड़ के लड्डू सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं।
ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए जान लेते हैं तिल-गुड़ के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी। और इन्हें खाने के फायदे...

तिल-गुड़ के लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री
सफेद तिल - 1 कप
गुड़ (कसा हुआ) - ¾ कप
घी - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - ½ टीस्पून
सूखे मेवे (वैकल्पिक) - कटे हुए
तिल-गुड़ के लड्डू बनाने की विधि
एक कढ़ाही में तिल को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
गैस बंद कर तिल को प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें।
उसी कढ़ाही में घी डालें और गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं।
गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो इसमें भुने तिल, इलायची पाउडर और मेवे मिलाएं।
मिश्रण हल्का ठंडा होने पर हाथों में घी लगाकर लड्डू बना लें।
स्वादिष्ट तिल-गुड़ के लड्डू तैयार हैं।

तिल-गुड़ के लड्डू खाने के फायदे
1. शरीर को रखे गर्म
तिल और गुड़ दोनों ही तासीर में गर्म होते हैं। सर्दियों में तिल-गुड़ के लड्डू खाने से ठंड से बचाव होता है और शरीर का तापमान संतुलित रहता है।
2. हड्डियों को बनाते हैं मजबूत
तिल में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। यह गठिया और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद माना जाता है।
3. खून की कमी दूर करने में सहायक
गुड़ आयरन से भरपूर होता है। तिल-गुड़ के लड्डू खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया की समस्या में राहत मिलती है।
4. मानसिक तनाव और थकान कम करे
तिल में मौजूद हेल्दी फैट्स और गुड़ से मिलने वाली प्राकृतिक शक्कर शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है और दिमाग शांत रहता है।
5. पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
गुड़ पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। तिल फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट साफ रहता है।
6. इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
तिल-गुड़ के लड्डू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं।
7. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
