Latest Updates
-
तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर दीपथून में क्यों जला कार्तिगई दीपम? जानें पूरा इतिहास और महत्व -
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल
लो कैलोरी रेसिपी: ऐसे बनाएं कुट्टू के आटे का ढोकला
मुख्यतौर पर व्रत में खाए जाने वाला कुट्टू के आटे का ढोकला एक गुजराती डिश है। आइए देखें इसी गुजराती डिश का रेसिपी वीडियो, फोटोज और जानें इसकी स्टेप बाई स्टेप विधि।

ढोकला, गुजरात का पहचान बन चुका है। इसलिए अब इसकी रेसिपी में बहुत से इनोवेशन किए जा रहे है। जैसे कि इसे व्रत में खाने योग्य बनाने लिए, इसे कुट्टू और रागी के आटे को मिलाकर तैयार किया जा रहा है। चुंकि कुट्टू का आटा न्यूट्रिशियंस से भरा है इसलिए इसे खाने पर तुरंत एनर्जी मिलती है।
इस ढोकले को बनाने के लिए सबसे पहले कुट्टू के आटे और रागी के आटे का मिक्सचर बनाकर, कुछ समय के लिए भिगने के लिए रख दिया जाता है। फिर इसी मिक्सचर में कुछ और सामग्रीयां मिलाकर इसे बनाया जाता है। खट्टें दही से इसे एक अनूठा सा खट्टापन मिलाता है।
कुट्टू के आटे के ढोकले को आमतौर पर हरी चटनी या फिर किसी भी तरह की चटपटी चटनी के साथ परोसा जाता है, क्योंकि ढोकला में नाममात्र का मसाला डाला जाता है।
आज बोल्डस्काई पर हम आपसे शेयर करने जा रहे है इसी ढोकले के इसी इंट्रस्टिंग वर्जन की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, फोटोज और वीडियो, जिनकी सहायता से आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते है।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: स्नेक्स
Serves: 12-15 पीस
-
कुट्टू का आटा - 1कप
रागी का आटा - 2 टेबिल स्पून
खट्टा दही - ¾ कप
अदरक, लहसुन और मिर्ची का पेस्ट - 2 टी स्पून
पानी - 2-3 कप + 6 कप
तेल - 3 टी स्पून
नमक - 2 टी स्पून
फ्रूट सॉल्ट - 1 टी स्पून
-
1.एक बाउल में कुट्टू का आटा और रागी का आटा डालें।
2. अब खट्टा दही, अदरक, लहसुन और मिर्ची का पेस्ट डालें।
3. इन सबको मिलाकर अच्छे से फैट ले।
4. अब धीरे-धीरे 3 कप पानी डालते जाए और एक बैटर तैयार कर लें।
5. बैटर मुलायम और गाढ़ा होना चाहिए।
6. अब इसे 2 घंटे के लिए साइड में रख दें।
7. इसके बाद एक मीडियम साइज प्लेट में तेल लगाकर उसे चिकना कर साइड में रख दें।
8. अब एक पैन ले और उसे 3-4 मिनिट के लिए गर्म होने दें।
9. फिर 6 कप पानी डालकर उसे ढक्कन से ढक दें।
10. अब पानी को 10 मिनिट के लिए उबलने दें।
11. एक बार जब ढोकले का घोल 2 घंटे तक भीग जाए तो 2 टी स्पून नमक इसमें मिला दें।
12. अब इसमें 1 टी स्पून फ्रूट सॉल्ट यानी कि मीठा सोडा मिला लें।
13. अब गर्म हुए पानी का ढक्कन हटा दे।
14. एक छोटा कप इसी उबले हुए पानी में रखें। इससे ढोकले की प्लेट को एक स्टेंड मिल जाएगा।
15. अब चिकनी हुई प्लेट को इसके उपर रखें।
16. हाथों हाथ इस प्लेट पर ढोकले का मिक्सचर डालें।
17. अब इसे ढक दें।
18. अब इसे 15 मिनिट के लिए पकने दें।
19. इसके बाद ढक्कन हटा कर चाकू कि मदद से जांचे कि यह पका है
20. एक बार जब यह पक जाए तो इसे 10 मिनिट के लिए ठंडा होने दें।
21. फिर इसे चाकू की मदद से चौकोर पीस में काट लें।
22. एक पलटे की मदद से इसे एक प्लेट में निकाल लें।
23. और अब गर्मा-गर्म परोसे।
- आप चाहे तो इस रेसिपी को कुट्टू के आटे के बजाए साबूत कुट्टू से भी बना सकती है
- ढोकले के घोल को ज्यादा पतला न बनाएं
- गुठले न बन पाए, इसलिए पानी बहुत ध्यान से धीरे-धीरे डालें
- इस ढोकले को प्रेशर कुकर में भी पकाया जा सकता है
- ढोकले में चाकू डालने पर, चाकू साफ न निकले तो, इसे 5-10 मिनिट के लिए और पकने दें.
- सर्विंग साइज - 1 piece
- Calories - 343 cal
- फैट - 1.9 g
- प्रोटीन - 7 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 24.1 g
- फाइबर - 5.8 g
1.एक बाउल में कुट्टू का आटा और रागी का आटा डालें।


2. अब खट्टा दही, अदरक, लहसुन और मिर्ची का पेस्ट डालें।


3. इन सबको मिलाकर अच्छे से फैट ले।

4. अब धीरे-धीरे 3 कप पानी डालते जाए और एक बैटर तैयार कर लें।

5. बैटर मुलायम और गाढ़ा होना चाहिए।

6. अब इसे 2 घंटे के लिए साइड में रख दें।

7. इसके बाद एक मीडियम साइज प्लेट में तेल लगाकर उसे चिकना कर साइड में रख दें।


8. अब एक पैन ले और उसे 3-4 मिनिट के लिए गर्म होने दें।

9. फिर 6 कप पानी डालकर उसे ढक्कन से ढक दें।

10. अब पानी को 10 मिनिट के लिए उबलने दें।

11. एक बार जब ढोकले का घोल 2 घंटे तक भीग जाए तो 2 टी स्पून नमक इसमें मिला दें।

12. अब इसमें 1 टी स्पून फ्रूट सॉल्ट यानी कि मीठा सोडा मिला लें।

13. अब गर्म हुए पानी का ढक्कन हटा दे।

14. एक छोटा कप इसी उबले हुए पानी में रखें। इससे ढोकले की प्लेट को एक स्टेंड मिल जाएगा।

15. अब चिकनी हुई प्लेट को इसके उपर रखें।

16. हाथों हाथ इस प्लेट पर ढोकले का मिक्सचर डालें।

17. अब इसे ढक दें।

18. अब इसे 15 मिनिट के लिए पकने दें।

19. इसके बाद ढक्कन हटा कर चाकू कि मदद से जांचे कि यह पका है

20. एक बार जब यह पक जाए तो इसे 10 मिनिट के लिए ठंडा होने दें।

21. फिर इसे चाकू की मदद से चौकोर पीस में काट लें।

22. एक पलटे की मदद से इसे एक प्लेट में निकाल लें।

23. और अब गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
