Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
कैसे बनाएं लो कैलोरी पनीर टिक्का रेसिपी
पनीर टिक्का की इस रेसिपी में सभी सामग्रियों को डीप फ्राई नहीं किया गया है। यहां पर इन्हें शैलो फ्राई किया गया। ये लो कैलोरी रेसिपी उन लोगों के लिए है जो वजन कम करने की सोच रहे हैं।
पनीर में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है और इसे खाने से मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है और इसके परिणामस्वरूप वजन कम करने का आपका लक्ष्य पूरा हो पाता है।
ये लो कैलोरी पनीर टिक्का सबसे बेहतरीन स्नैक है जो सिर्फ कुछ मिनटों में ही तैयार हो जाता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीज़ें आपको बड़ी आसानी से मिल जाएंगीं। यहां हम आपको लाल और हरी मिर्च, प्याज़ अैर पनीर से बनी पनीर टिक्का रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप भी लो कैलोरी पनीर टिक्का रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पनीर टिक्का वीडियो रेसिपी को देखें। साथ ही पनीर टिक्का बनाने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर के साथ तस्वीरों से रेसिपी के बारे में जानें।

Recipe By: काव्या
Recipe Type: स्टार्टर
Serves: 2-3
-
पनीर : 1 पैक (चौकोर कटे हुए)
शिमला मिर्च : 2 ( 1 हरी चौकोर टुकड़ों में कटी हुई : 1 लाल चौकोर टुकड़ों में कटी हुई )
दही : 1 कप
अदरक का पेस्ट : ½ टेबलस्पून
लहसुन का पेस्ट : ½ टेबलस्पून
हल्दी पाउडर : ½ टेबलस्पून
चिली पाउडर : ½ टेबलस्पून
बेसन : 2 चम्मच
जीरा पाउडर : ½ टेबलस्पून
अमचूर पाउडर : ½ टेबलस्पून
गरम मसाला पाउडर : ½ टेबलस्पून
नीबू का रस : ½
धनिया : आधा कप (बारीक कटा हुआ)
चाट मसाला पाउडर : 1 टेबलस्पून
नमक : स्वादानुसार
प्याज़ : 2 (चौकोर टुकड़ों में कटी हुई)
स्क्वीयर्स
-
1. एक कटोरी लें और उसमें दही, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
2. इसमें लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, चाट मसाला पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें।
3. बाद में इसमें अमचूर पाउडद, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें।
4. बारीक कटा हुआ धनियां लेकर उसे इस मिश्रण में डाल दें।
5. दो चम्मच बेसन डालकर घोल को अच्छी से मिक्स कर लें।
6. स्वादानुसार नतक डालें और आधा नीबू निचोड़ दें।
7. अब सब चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
8. प्याज़, लाल शिमला मिर्च और हरी शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
9. इस मिश्रण में अब पनीर डालें।
10. सब कुछ मिक्स करें, ध्यान रहे प्याज़, शिमला मिर्च और पनीर पर अच्छे से कोटिंग हो जानी चाहिए।
11. इसे 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
12. अब एक स्क्वूयर्स लें और इसमें मैरिनेट किए हुए टुकड़ें डालें और इसे फिर से कोटिंग करें। 13. स्टोव पर पैन को गर्म करें।
13. पैन में एक चम्मच तेल डालकर उसे फैलाएं।
14. इसके ऊपर स्क्वूयर्स रखें आर इसे पकने दें।
15. पनीर को हर तरफ से पकाने के लिए स्क्वूयर को पलटते रहें ताकि सभी सब्जियां हर तरफ से पक जाएं।
16. भूरा रंग होने तक इसे पकाएं।
17. पनीर, प्याज़ और शिमला मिर्च के टुकड़ों को स्क्वूयर से हटा लें।
18. गरमागरम सर्व करें।
- सर्विंग साइज़ - 1 पीस
- कैलोरी - 41 कैलोरी
- फैट - 3.0ग्राम
- प्रोटीन - 2.2 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 1.4 ग्राम
- फाइबर - 0.3 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर
1. एक कटोरी लें और उसमें दही, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।





2. इसमें लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, चाट मसाला पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें।



3. बाद में इसमें अमचूर पाउडद, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें।




4. बारीक कटा हुआ धनियां लेकर उसे इस मिश्रण में डाल दें।

5. दो चम्मच बेसन डालकर घोल को अच्छी से मिक्स कर लें।


6. स्वादानुसार नतक डालें और आधा नीबू निचोड़ दें।


7. अब सब चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें।

8. प्याज़, लाल शिमला मिर्च और हरी शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट लें।



9. इस मिश्रण में अब पनीर डालें।

10. सब कुछ मिक्स करें, ध्यान रहे प्याज़, शिमला मिर्च और पनीर पर अच्छे से कोटिंग हो जानी चाहिए।


11. इसे 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें।

12. अब एक स्क्वूयर्स लें और इसमें मैरिनेट किए हुए टुकड़ें डालें और इसे फिर से कोटिंग करें। 13. स्टोव पर पैन को गर्म करें।


13. पैन में एक चम्मच तेल डालकर उसे फैलाएं।

14. इसके ऊपर स्क्वूयर्स रखें आर इसे पकने दें।


15. पनीर को हर तरफ से पकाने के लिए स्क्वूयर को पलटते रहें ताकि सभी सब्जियां हर तरफ से पक जाएं।

16. भूरा रंग होने तक इसे पकाएं।


17. पनीर, प्याज़ और शिमला मिर्च के टुकड़ों को स्क्वूयर से हटा लें।

18. गरमागरम सर्व करें।






Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
