Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
No Gas Cooking Ideas: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के कारण देश के कई शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में, लोगों के बीच गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। हर किसी के मन में बस यही सवाल है कि बिना गैस के खाना कैसे बनेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना गैस या कुकिंग के भी खाना तैयार किया जा सकता है। ऐसे में, अगर घर में अचानक गैस खत्म हो जाए और तुरंत सिलेंडर न मिल पाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई ऐसी डिश हैं, जिन्हें बनाने के लिए गैस की जरूरत नहीं होती। ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ जल्दी भी बन जाती हैं। आज हम आपको 5 ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बिना एलपीजी गैस के आसानी से बना सकते हैं -

स्प्राउट्स सलाद
स्प्राउट्स सलाद एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है। इसे बिना गैस सिलेंडर के आसानी से बनाया जा सकता है। यह लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है। इसे बनाने के लिए अंकुरित मूंग या चना में कटा हुआ टमाटर, प्याज, खीरा, नींबू और नमक डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपका हेल्दी स्प्राउट्स सलाद बनकर तैयार हो जाएगा।
पनीर सैंडविच
पनीर सैंडविच एक स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है, जिसे बिना गैस जलाए बहुत जल्दी तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए ब्रेड पर बटर और हरी चटनी लगाएं। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटा हुआ खीरा, प्याज, काली मिर्च और चाट मसाला डालें। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढककर सर्व करें।
दही-चूड़ा
दही-चूड़ा बिहार और पूर्वी भारत का पारंपरिक और काफी पसंद किया जाने वाला नाश्ता है। इसमें चूड़ा (पोहा) को दही, चीनी या गुड़ के साथ मिलाकर खाया जाता है। यह हल्का, पचने में आसान और झटपट बनने वाला भोजन है, जिसे बिना गैस जलाए कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है।
भेलपुरी
भेलपुरी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जो सड़क किनारे ठेलों पर खूब मिलती है। इसे घर पर भी बिना गैस के आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में मुरमुरे में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, हरी चटनी, इमली की चटनी, नमकीन और चाट मसाला मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद सर्व करें।
फ्रूट क्रीम
फ्रूट क्रीम भी एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक ऑप्शन है, जिसे बिना गैस सिलेंडर के आसानी से बनाया जा सकता है। फ्रूट क्रीम बनाने के लिए सेब, केला, अनार, अंगूर या अपनी पसंद के फलों में क्रीम और चीनी मिलाएं।कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद ठंडा-ठंडा फ्रूट क्रीम सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications