Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Mahashivratri 2025 : शिवरात्रि पर बनाए ठंडाई, महादेव के इस पसंदीदा प्रसाद की नोट कर लें रेसिपी
Mahashivratri Special Thandai Recipe : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। यह दिन शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मंदिरों और घरों में भोग-प्रसाद अर्पित किया जाता है, जिसमें ठंडाई एक खास प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती है।
कई जगह इसे भांग के साथ बनाया जाता है, लेकिन यदि आप बिना भांग की ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो यह भी उतनी ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी और इसे बनाने का तरीका।

सामग्री:
½ कप बादाम
2 बड़े चम्मच खसखस
2 बड़े चम्मच मगज (तरबूज के बीज)
2 बड़े चम्मच सौंफ
8-10 काली मिर्च
6-8 इलायची
10-12 केसर के धागे
2 बड़े चम्मच गुलाब जल या सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
½ कप चीनी (स्वादानुसार)
1 लीटर दूध
½ कप ठंडा पानी
8-10 काजू और पिस्ता (गार्निश के लिए)
बनाने की विधि
- बादाम, खसखस, मगज, सौंफ, काली मिर्च और इलायची को 4-5 घंटे के
लिए पानी में भिगो दें।
- इन्हें अच्छे से पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डालें और इसमें ठंडा पानी मिलाकर
अच्छी तरह से छान लें।
- अब इसमें दूध, चीनी और गुलाब जल मिलाएं।
- ऊपर से केसर डालें और ठंडाई को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए ठंडा होने
दें।
- गिलास में ठंडाई डालकर कटे हुए काजू-पिस्ता से गार्निश करें और
परोसें।
- इस महाशिवरात्रि, महादेव के प्रिय प्रसाद ठंडाई बनाकर उन्हें भोग
लगाएँ और प्रसाद के रूप में खुद भी इसका आनंद लें!
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
