Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mahashivratri पर महादेव को लगाएं उनका प्रिय भोग, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं 'शाही ठंडाई मिक्स'
Mahashivratri 2026 Thandai Recipe: फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथ को यानी आज 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है और भक्त पूरा दिन व्रत रखते हैं। महादेव की पूजा में जितना महत्व बेलपत्र और धतूरे का है, उतना ही महत्व उनके प्रिय नैवेद्य ठंडाई का भी है। कुछ लोगों का तो मानना है कि बिना ठंडाई के ये व्रत अधूरा ही माना जाता है। जैसे-जैसे सर्दी विदा लेती है और गर्मी की दस्तक होती है, यह ठंडाई न केवल शरीर को शीतलता प्रदान करती है बल्कि इसे ऊर्जा से भी भर देती है।
अक्सर लोग बाजार की मिलावटी ठंडाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बार आप महाशिवरात्रि के मौके पर घर पर ही 'इंस्टेंट ठंडाई मिक्स' तैयार कर सकते हैं। यह शुद्ध है, स्वादिष्ट है और मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी सीक्रेट रेसिपी।

ठंडाई मिक्स के लिए जरूरी सामग्री
सूखे मेवे: 1/4 कप बादाम, 1/4 कप काजू, 1/4 कप पिस्ता।
बीज और मसाले: 2 बड़े चम्मच सौंफ, 2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज (मगज), 2 बड़े चम्मच खसखस, 10-12 साबुत काली मिर्च।
खुशबू और स्वाद: 10-12 साबुत हरी इलायची, 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चुटकी जायफल पाउडर।
शाही टच: 1 बड़ा चम्मच सूखे गुलाब की पंखुड़ियाँ, 10-12 केसर के धागे।
सर्विंग के लिए: 2 कप ठंडा दूध और स्वादानुसार चीनी।
बनाने की सबसे आसान विधि (Step-by-Step Recipe)
स्टेप 1: मसालों को हल्का भूनें एक पैन लें और उसमें बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ, काली मिर्च, खरबूजे के बीज, खसखस और हरी इलायची डालें। इन्हें धीमी आंच पर मात्र 2-3 मिनट तक भूनें। भूनने से इनका मॉइस्चर (नमी) खत्म हो जाता है और खुशबू उभर कर आती है।
स्टेप 2: ठंडा करके पीसें जब भुने हुए मेवे ठंडे हो जाएं, तो इन्हें ग्राइंडर जार में डालें। अब इसमें दालचीनी पाउडर, जायफल पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियां और केसर के धागे मिलाएं।
स्टेप 3: तैयार करें बारीक पाउडर जार को चलाकर एक महीन और बारीक पाउडर बना लें। लीजिए, आपका 'होममेड ठंडाई मिक्स' तैयार है!
स्टेप 4: सर्व करने का तरीका एक ब्लेंडर में 2 कप ठंडा दूध लें, इसमें स्वादानुसार चीनी और 2 चम्मच तैयार ठंडाई मिक्स डालें। इसे कुछ सेकंड के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि ऊपर झाग बन जाए। अब इसे कांच के गिलास में निकालें और ऊपर से केसर या गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।
खास टिप्स और स्टोरेज
आप इस ठंडाई मिक्स को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। यह एक महीने तक बिल्कुल ताजा बना रहता है।
यह मिक्स न केवल शिवरात्रि बल्कि आने वाली होली के त्योहार के लिए भी एक बेहतरीन ड्रिंक विकल्प है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
