Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Amla Pickle Recipe: माइक्रोवेव में बनाएं आंवले का अचार

कई लोगों को अलग-अलग तरह के आचार खाना पसंद होता है। जिसके लिए वो अपने घर में ही कई तरह के आचार बना कर रखते हैं। आम से लेकर कटहल के आचार तक लोग अपने घर में बना कर रखते हैं। कुछ आचार को बनाने का तरीका आसान होता है। लेकिन कुछ आचार बनाने का तरीका अलग होता है। आंवले का अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे ज्यादातर पकाकर बनाया जाता है। आंवले के आचार को बनाने में ज्यादा समय लगता है। जिसके कारण लोग इसे बनाने में थोड़ा परहेज करते हैं। लेकिन आज हम आंवले का आचार बनाने का आसान तरीका लेकर आए हैं। जिसे आप माइक्रोवेव की मदद से कम समय में बना सकते हैं।
आंवले का आचार बनाने की विधि
आचार बनाने के लिए सामग्री
आंवला - 250 ग्राम
राई - 1 चम्मच
मेथी दाना - 1 चम्मच
सरसों का तेल - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
कैसे बनाएं आचार
आंवले का आचार बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव में एक बर्तन में राई और मेथी के बीज डालकर 30 सेकेंड्स के लिए अच्छे से बेक कर लें। इसके बाद इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। दूसरी ओर ताजे आंवले को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें। अब आंवले के बीज निकालकर इसे छोटे टुकड़ें में काट लें। इसके बाद आंवले के कटे हुए टुकड़ों को एक बर्तन में निकाल लें। इसके ऊपर थोड़ा सा नमक छिड़क कर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ी देर आंवले को ऐसे रख कर माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए बेक कर लें। अब इस आंवले में राई और मेथी पाउडर का तैयार मसाला मिला लें। इसके बाद इसमें नमक, सरसों का तेल और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। सारी चीजों को मिलाने के बाद आंवले को दोबारा माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए बेक कर लें। बस आपका आंवले का आचार खाने के लिए तैयार है। आप इसे खाने या अपने स्नैक्स के साथ लुफ्त उठा कर खा सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
