Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Cake Recipe: क्रिसमस के लिए बनाएं कोको ब्लैक फॉरेस्ट केक

दिसंबर का महीना शुरू होते ही सभी लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियों में लग जाते हैं। घर को सजाने से लेकर पार्टी की प्रिपरेशन करने में लग जाते हैं। लेकिन इन सभी तैयारियों में सबसे खास होता है स्नैक्स और स्वीट्स बनाने का समय। कुछ लोग न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए बाहर से केक मागंते हैं, कई लोग घर में ही बनाना पसंद करते हैं। घर में बना केक हेल्थ के लिए तो अच्छा होता है, साथ में आप इसे अपने हिसाब से भी तैयार कर सकते हैं। आप घर में अपनी पसंद का केक तैयार कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर में अपने बच्चों और मेहमानों के लिए टेस्टी केक बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए चॉकलेट ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। ब्लैक फॉरेस्ट केक का एक ऐसा फ्लेवर है जो बच्चों के साथ बड़ों का भी फेवरेट होता है। आइए जानें इसकी रेसिपी...
चोको ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने की रेसिपी
केक बनाने के लिए सामग्री
- मैदा - 2 कप
- चीनी - 2 कप
- कोको पाउडर - ¾ कप
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
- नमक- 3/4 छोटा चम्मच
- अंडा - 3
- दूध - 1 कप
- वेजिटेबल ऑयल - आधा कप
- वेनीला एक्सट्रेक्ट - 1 चम्मच
फ्रोस्टिंग के लिए सामग्री
- कॉर्म स्टार्च - ¼ कप
- व्हिपिंग क्रीम - 2 कप
- चीनी - 1 कप
आइसिंग के लिए सामग्री
- चेरी
- चोको चिप्स
ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने का तरीका
चोको ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें अंडा, दूध, ऑयल और वेनीला एक्सट्रैक्ट भी डालकर मिक्स कर लें, और अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद आप तीन अलग-अलग बेकिंग ट्रे लें, और अच्छी तरह ग्रीस कर लें। अब 5 मिनट के लिए ओवन में 350 डिग्री F पर प्रीहीट कर लें। इसके बाद केक बैटर को तीन अलग-अलग ट्रे में डालें और 20 से 30 मिनट तक बेक करें। इसके बाद टूथपिक की मदद से केक को चेक कर लें, कि ये पक गया है या नहीं। अब चेरी को छानकर इसका आधा कप जूस अलग कर लें। अब एक पैन में जूस, चीनी और कॉर्नस्टार्च को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिक्सचर में व्हीप क्रीम को डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद अब केक की बॉटम लेयर निकालकर इसमें व्हिपिंग क्रीम डालें और केक की लेयर पर अच्छी तरह फैला लें। इसके ऊपर दूसरी परत डालकर उस पर भी क्रीम फैला दें, इसके ऊपर आखिरी परत डालें और बची क्रीम इसके ऊपर डाल दें। इसके ऊपर चेरी डालें और अपने हिसाब से डेकोरेट कर दें। आपका टेस्टी और हेल्दी केक खाने के लिए तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications