Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Recipe Of The Day: इस रेसिपी से बनाएं हेल्दी और टेस्टी कोरियन एग रोल

पिछले कुछ सालों में कोरियाई ड्रामा, म्यूजिक, ब्यूटी के साथ अब फूड्स को लेकर भी इंडियन्स में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। कोरियाई अपने खाने में कई तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। कोरियाई फूड में आपको कई तरह के फ्लेवर आपको मिलते हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक कोरियाई फूड ट्राई नहीं किया है, और करना चाहते हैं तो सबसे सिंपल और इजी डिश कोरियाई एग रोल से आप इसकी शुरूआत कर सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इंडियन एग रोल से कोरियाई एग रोल बिल्कुल अलग होता है। भारत में हर तरह के रोल के लिए रोटी या रोल सीट पर बनाया जाता है। लेकिन कोरियाई एग रोल सिर्फ हल्के मसालों के साथ बनाया जाता है। ये आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। लोग इसे अपने ब्रेकफास्ट के साथ खाने में भी शामिल करते हैं। तो जानते हैं कोरियाई एग रोल रेसिपी के बारे में...
कोरियन एग रोल बनाने का तरीका
एग रोल बनाने की सामग्री -
- अंडे - 4
- काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
- गाजर - घीसा हुआ
कोरियन एग रोल बनाने की विधि -
कोरियाई एग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक ग्लास में या बाउल में चार अंडे लेकर उन्हें तोड़ लें। इसके बाद इन्हें एक साथ फेंट कर नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें प्याज़ और गाजर भी मिक्स कर लें। आप इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अपने पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन को मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें। अब पैन पर पानी के छिटे मारकर एग मिक्सर को अपने पैन पर पतली परत बनाकर थोड़ा सा फैला दें। जब यह हल्का पकने लगे तो इस पर पनीर को ग्रीड करके इसके ऊपर डाल दें। इसके बाद आप अपने एग को को रोल कर दें। फिर एक और पतली परत अपने पैन पर फैला दें। इसके ऊपर भी पनीर को ग्रीड करके डाल दें। फिर इस लेयर को भी रोल कर दें। इस प्रक्रिया को दोहराते रहे। एक बार इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इसे पैन से उतार लें, और छोटे स्लाइस में काट लें। आपका कोरियन एग रोल खाने के लिए तैयार है।
Image Credit: Instagram
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
