Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Carrot Kheer: इस विधि से बनाएं टेस्टी और हेल्दी गाजर पायसम

सर्दियों में खाने और खिलाने का रिवाज बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। खासकर गाजर से बनी डिश। सर्दी के मौसम में गाजर के हलवे का टेस्ट को सभी ने लिया होगा। शादी पार्टी से लेकर घर के छोटे फंक्शन में गाजर का हलवा होना आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी गाजर पायसम का नाम सुना है? ये खाने में क्रीमी सा होता है, जिसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है। आम भाषा में बोले तो ये गाजर की खीर है। इस विंटर सीजन आप इस स्पेशल और क्रीमी रेसिपी को जरूर ट्राई करें। तो आइए जानते हैं गाजर पायसम बनाने की रेसिपी....
गाजर पायसम बनाने की रेसिपी
गाजर पायसम बनाने के लिए सामग्री
गाजर - 4 मीडियम साइज
दूध - आधा लीटर उबला हुआ
इलायची पाउडर - 3 चुटकी
चीनी - 4 चम्मच
खजूर - 15 टूकड़े
बादाम - 10 पीस
काजू - 10 पीस
नारियल - आधा सूखा
गाजर पायसम बनाने की विधि
गाजर पायसम बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक पैन लें, और इसमें 1 गिलास पानी डालकर गाजर को इसमें अच्छे से उबाल लें। दूसरी साइड गैस पर आधा लीटर दूध उबाल लें। सभी ड्राई फ्रूट्स को बारीक-बारीक काट कर पहले ही रख दें। इसके बाद अब एक पैन को अच्छे से गर्म कर लें। और उसमें कटा हुआ खजूर, चीनी और छोड़ा सा पानी डालकर लौ फ्लेम पर 2 मिनट तक इसे अच्छे से चलाए। और फिर 8 से 10 मिनट तक इसे लौ फ्लेम पर उबलने के लिए छोड़ दें। एक मिक्सर जार में उबली गाजर, इलायची पाउडर और 2 चम्मच पानी डालकर अच्छे से ब्लेड करके एक बाउल में निकाल लें। गैस पर पक रहें खजूर को पैन में ही मैशर की मदद से मैश कर लें। अब इसमें ग्राइंड किए हुए गाजर डालकर 2 से 3 मिनट तक अच्छे से चलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें गुनगुना दूध और 1 बड़ा चम्मच देसी घी डालकर पका लें। 4 से 5 मिनट इसे अच्छे से पकाएं। आपका गाजर पायसम खाने के लिए तैयार है। आप चाहे तो गर्मा गर्म ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके इसे सर्व करें। या फिर फ्रिज में ठंडा कर लें। औऱ फिर मजे से इसका लुफ्त उठाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications