Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
Makar Sankranti 2023: घर में बनाएं टेस्टी और हेल्दी एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी के अलावा अगर आप अपनों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो आप कोई स्विट डिश चुन सकती हैं। बड़े हो या छोटे हर किसी को केक, पेस्ट्री खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन कई बार आप अपने बच्चों और घर के अन्य सदस्यों के हेल्थ का ध्यान रखते हुए बाहर का खाना खिलाने से उन्हें रोक देती हैं। ऐसे में आप मकर संक्रांति के मौके पर अपने घर में ये टेस्टी और हेल्दी एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री बना सकती हैं। इस फ्लफी और स्पॉन्ज केक पर क्रीमी व्हीप्ड फ्रॉस्टिंग की परत इसके स्वाद को और ज्यादा बढ़ा देती है। हर बाइट के साथ पाइनएप्पल का पीस हर बाइट के साथ आपको अलग टेस्ट देता है।
पाइनएप्पल केक और पेस्ट्री हर बेकरी शॉप में वैसे तो आसानी सी मिल जाती है। लेकिन त्योहार के मौके पर अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए पाइनएप्पल पेस्ट्री घर पर ही बना सकती हैं। इस पेस्ट्री केक को बनाने के लिए आपको केवल कुछ चीजों की जरूरत होगी। जो आपको घर के पास की मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। आइए जानते हैं इस टेस्टी पाइनएप्पल पेस्ट्री केक को बनाने की रेसिपी के बारे में।
एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री बनाने की विधि
एगलेस पाइनएप्पल पेस्ट्री बनाने के लिए एक दिन पहले ही आप एगलेस वनीला केक बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद रात भर इसे फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। आप चाहे तो बेकरी से रेडीमेड एगलेस वेनिला केक भी खरीद कर रख सकते हैं। अगर आपने घर में केक को बेक किया है तो उसे फ्रीज में अच्छी तरह ठंडा कर लें। इसके बाद पाइन एप्पल के जूस के साथ केक के निचली परत के कटे हुए हिस्से में लगा दें। यह आपके केक को पाइन एप्पल का एक फ्लेवर देने में मदद करेगा। अगर पाइन एप्पल का जूस कम पड़ रहा हो तो आप उसके साथ चीनी का पानी भी मिलाकर अपने केक के परतों पर लगा सकते हैं।
इसके बाद आप केक के लिए फ्रॉस्टिंग तैयार कर लें। इसे बनाने के लिए 200 मिली हैवी क्रीम को 5 बड़े चम्मच आइसिंग शुगर और 1/4 चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट को इलेक्ट्रिक बीटर से अच्छे से मिक्स कर लें। क्रीम को व्हिप करने से पहले फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें।
अब दूसरे बाउल में फेंटी हुई क्रीम का ¼ हिस्सा लें और उसे बारीक कटे हुए अनानास में मिला दें। इसके बाद इसे मिक्सर को केक के बेस स्लाइस पर एक बराबर हिस्से में फैला दें। और दूसरे स्लाइस को उसके ऊपर रख दें। अब बची हुई व्हीप्ड क्रीम फ्रॉस्टिंग को केक के चारों और अच्छे से फैला दें। केक के चारों और क्रीम को अच्छे से लगा दे। इसके साथ केक को डेकोरेट करने के लिए इसके ऊपर अनानास के छोटे छोटे पीस काट कर लगा दें। अब आप इस केक को पेस्ट्री शेप में काट लें। आपकी टेस्टी और हेल्दी पेस्ट्री खाने के लिए तैयार है। त्योहार के इस खास मौके पर अपने बच्चों और मेहमानों को ये स्वादिष्ट पाइन एप्पल पेस्ट्री सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications