Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वजन कम करने के लिए बनाएं ये रागी चिल्ला रेसिपी

आज कल लोग अपने हेल्थ को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं। क्योकि ठंड के मौसम में लोग अपनी डाइट और हेल्थ पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अगर आप वेट लॉस करने की सोच रहे हैं, तो आप अपनी विंटर डाइट में रागी को जरूर शामिल करें। रागी आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इशमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन के गुण आपके पेट को ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण आप ठंड में ज्यादा खाना खाने से खुद को रोक पाएंगे। साथ ही ये आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूट करके अपको वेट लॉस करने में मदद करता है। लोग अक्सर रागी से पराठा और रोटी बनाकर अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए रागी का चीला रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे इस सीजन में अपनी डाइट में शामिल करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
रागी चीला रेसिपी
रागी चीला के लिए सामग्री
- रागी का आटा - 1 कप
- धनिया की पत्ती
- गाजर के टुकड़े
- बटर
- दही - आधा कप
- हरी सब्जियां
- नमक - स्वादनुसार
- गुनगुना पानी - 1/4 कप
चीला बनाने की विधि
रागी का चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में रागी का आटा डालें। अब इसमें दही, बारिक कटी हुई सब्जियां, नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें। इसके बाद इसमें गुनगुना पानी डालकर चीला घोल तैयार कर लें। जब आपका घोल अच्छी तरह तैयार हो जाएं, तो इसमें थोड़ा से बटर डालकर मिक्स कर लें। अब आप गैस पर टवा या पैन रखें, और उसे गर्म कर लें। पैन के बेस में थोड़ा बटर लगाएं। और उस पर रागी का घोल डालकर फैला लें। एक साइड अच्छी तरह चीला सिकने के बाद दूसरी तरफ भी बटर लगाकर सेंक लें। आपका टेस्टी रागी चीला खाने के लिए तैयार है। इसे गर्मा गर्म अचार या चटनी के साथ खाएं।
ऐसे खाएं रागी का चीला
वेट लॉस करने के लिए रागी का चीला सुबह नाश्ते में खाएं। रागी में प्रोटीन, अमीनो एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रेगुलर रागी का चीला अपनी डाइट में शामिल करने पर आप जल्द ही अपना वेट लॉस होता महसूस करेंगे। ये आपके वजन को कम करने के साथ आपको एनर्जी देने में भी मदद करेगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
