Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Bread Pudding: बची हुई ब्रेड से बनाएं ये टेस्टी पुडिंग, जानें रेसिपी

हर घर में ब्रेड नाश्ते की शान बना बैठा है। कोई ब्रेड से टेस्टी रेसिपी बनाकर खाना पसंद करता है। तो कोई ब्रेड पर बटर लगातर अपने नाश्ते में शामिल करते हैं। ब्रेड से एक नहीं कई तरह के व्यंजन बनाएं जा सकते हैं। मीठे से नमकीन तक हर स्वाद में लोग ब्रेड यूज करते हैं। खासकर बच्चों के लिए ब्रेड की मदद से कई टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाया जा सकता है। लेकिन इन सभी चीजों में ब्रेड की पुडिंग बच्चों की फेवरेट डिश है। कई बार आप बेकरी से ब्रेड पुडिंग लेकर अपने बच्चों को खिलाते हैं। लेकिन आप अपने घर में ही बच्चों के लिए ब्रेड पुडिंग तैयार कर सकते हैं। खासकर अगर आपके पास लेफ्ट ओवर ब्रेड से पुडिंग बना सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...
बची ब्रेड से पुडिंग बनाने की रेसिपी
ब्रेड पुडिंग बनाने के लिए सामग्री
- दूध - 500 मिली
- सफेद ब्रेड - 10 स्लाइस
- कस्टर्ड पाउडर - ¼ कप
- चीनी - ¼ कप + ½ कप
ब्रेड पुडिंग बनाने की विधि
लेफ्ट ओवर ब्रेड से पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस लेकर सभी ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें। इसके बाद बीच के सफेद हिस्से की ब्रेड को एक बर्तन में अलग रख लें। अब सफेद ब्रेड के छोटे टुकड़े करके मिक्सी में पाउडर बना लें। ब्रेड का पाउडर तैयार करने के बाद आप पुडिंग के लिए कैरेमल बनाएं। इसके लिए गैस पर एक बर्तन गर्म होने के लिए रखें। फिर इसमें ¼ कप चीनी और ¼ कप पानी डाल दें, और लगातार चला लें। जब चीनी गोल्डन रंग की हो जाए तो कैरेमेल को दूसरे बर्तन में खाली कर दें, और ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आप कस्टर्ड तैयार कर लें। कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर डाल दें। इसके बाद इसमें ¼ कप दूध डालें। और चम्मच की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन में 1 ¼ कप दूध और आधा कप चीनी डालकर चलाते रहे। अब इसमें कस्टर्ड पेस्ट भी डाल दें, और चलाते रहे। जब यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें 2 ब्रेड का चूरा मिला कर चला दें। लेकिन इस दौरान इस पेस्ट को चलाना बंद ना करें।
अब एक बर्तन में कैरेमल फैला कर रख दें। और तैयार पेस्ट को कैरेमल के ऊपर डाल दें। फिर इल्यूमिनियम फॉयल से बर्तन को ढक दें। इसके बाद कढ़ाही या कुकर में आधा पानी भरके गैस पर गर्म कर लें। उसमें एक स्टैंड रखें, फिर कस्टर्ड के बर्तन उस स्टैंड के ऊपर रखकर पानी के बर्तन को ऊपर से ढक दें। 20 से 25 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। थोड़ा ठंडा होने के बाद आप से फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। आपकी टेस्टी ब्रेड पुडिंग खाने के लिए तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
