Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Mango Lassi: सभी डेयरी ड्रिंक को पछाड़कर दुनिया की टॉप ड्रिंक बनी भारत की मैंगो लस्सी, जानें इसे बनाने का तरीका
Mango Lassi Kaise Banaye: भारत के मसाले दुनियाभर में फेमस है और यहां तैयार कई व्यंजन की भी दुनिया दीवानी है। वैसे भारत का खान ही नहीं बल्कि कुछ ड्रिंक्स भी भारत के बाहर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस फेहरिस्त में मैंगो लस्सी भी शामिल हो गयी है।
मैंगो लस्सी एक रफ़्रेशिंग और स्वादिष्ट ठंडी ड्रिंक है जो आम को दही के साथ मिलाकर बनाई जाती है। यह गर्मी के मौसम में बहुत ही पॉप्युलर है। अब इसे TasteAtlas ने "दुनिया की सर्वश्रेष्ठ डेयरी पेय" का ख़िताब दिया है। आपको बता दें कि दुनियाभर की 16 ड्रिंक्स को पछाड़कर मैंगो लस्सी ने ये खिताब हासिल किया है।

अब जब देश ही नहीं, दुनिया की बेस्ट ड्रिंक बन गयी है मैंगो लस्सी तो क्यों न इसे बनाने का तरीका भी जान लें। आइये जानते हैं मैंगो लस्सी बनाने में क्या सामग्री लगती है और इसे कैसे तैयार किया जाता है।
मैंगो लस्सी के लिए आवश्यक सामग्री
दूध- 2 गिलास
आम का पल्प - 1/2 गिलास
चीनी- जरूरत अनुसार
केसर- 2 चुटकी
दही- 1 कटोरी
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
मैंगो लस्सी बनाने की विधि

मैंगो लस्सी जितनी ज्यादा टेस्टी है, उसे बनाना उतना ही आसान है।
सबसे पहले एक ब्लेंडर में मैंगो पल्प, दही, दूध, इलायची पाउडर और चीनी
डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
आप इसमें आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।
आपकी मैंगो लस्सी तैयार है। जी हां, इसे अब सर्व करना है।
सर्व करने के लिए लस्सी को मनचाहे ग्लास में निकालें और इलायची पाउडर
को लस्सी में हल्का सा स्प्रिंकल कर लें। एन्जॉय करें दुनिया की बेस्ट
डेयरी ड्रिंक।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
