Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
ऐसे तैयार करें ठंडी ठंडी मैंगो लस्सी

गर्मियों को आम का मौसम कहा जाता है। अप्रैल से मई के बीच में आम की कई किस्मों की अलग-अलग रेसिपी आती है। नाश्ते की स्वादिष्ट रेसिपी से लेकर दोपहर के स्नैक और डेज़र्ट तक में आम का कई अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आप मैंगो लस्सी की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इस थिक, क्रीमी मैंगो रेसिपी को आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आम की लस्सी बनाना बेहद आसान है। आम को काटने के बाद लस्सी में डालने वाली चीज़ों को इकट्ठा कर लें और उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
गाढ़ी और क्रीमी लस्सी के लिए हमने इसमें पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया है। अगर आप पतली लस्सी पीना चाहते हैं तो मिक्सर जार में ठंडा पानी मिला सकते हैं।
देशभर में आम की लस्सी के लोकप्रिय होने के पीछे एक नहीं बल्कि कई वजहे हैं। गर्मी की ये कूल रेसिपी एनर्जी से तो भरी ही है, साथ ही दही में मौजूद प्रोबायोटिक गुण शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।
इसके अलावा आम की लस्सी में इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको लस्सी में उन आमों का प्रयोग करना है जिनमें फाइबर कम हो और जिनसे स्मूद और क्रीम टेक्सचर जल्दी आ सके।
इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इलायची का प्रयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि इलायची भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं कि घर पर आप किस तरह आम की लस्सी बना सकते हैं।

Recipe By: काव्या
Recipe Type: बेवरेज़ेज
Serves: 1
-
आम : 1 कप (कटे हुए)
चीनी : आधा कप
दही : आधी कटोरी से कम
ईलायची : 2
पुदीना पत्तियां (गार्निशिंग के लिए) 4-5
बर्फ के टुकड़े : 8-9
-
एक या दो पके हुए आम लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक जार लें और उसमें दही, आम के टुकड़े, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें।
ईलायची डालकर ब्लेंड कर स्मूद लस्सी तैयार कर लें।
अब जार से लस्सी को गिलास में सर्व करें और ऊपर से पुदीने की पत्तियां डाल दें।
- अगर आप चाहते हैं तो आम की लस्सी में ठंडा पानी डाल सकते हैं।
- गार्निशिंग के लिए पुदीने की पत्तियों की जगह बादाम और पिस्ते का प्रयोग भी कर सकते हैं।
- सर्विंग साइज़ - 1 गिलास
- कैलोरी - 218 कैलोरी
- फैट - 5.0 ग्राम
- प्रोटीन - 4 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 37 ग्राम
- फाइबर - 13 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं आम की लस्सी
एक या दो पके हुए आम लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। एक
जार लें और उसमें दही, आम के टुकड़े, चीनी और बर्फ के टुकड़े
डालें।




ईलायची डालकर ब्लेंड कर स्मूद लस्सी तैयार कर लें।


अब जार से लस्सी को गिलास में सर्व करें और ऊपर से पुदीने की
पत्तियां डाल दें।


आम की ये बेहतरीन लस्सी पीने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications