Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
Monsoon Recipe: बारिश का मजा बढ़ा देगी ये मजेदार स्टफ्ड इडली, साथ में बनाएं अदरक-लहसन की चटनी
Monsoon Recipe: मानसून आते ही घर में पकोड़े-चटनी और कुछ मजेदार खाने की चर्चा शुरू हो जाती है। मगर मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है तो ऐसे में हेल्थ का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपका भी बारिश के मौसम में कुछ हेल्दी, टेस्टी और हल्का खाने का मन हो तो फिक्र नोट। हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और सेहत के लिहाज से भी परफेक्ट होती है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं स्टफ्ड स्टीम इडली की और उसके साथ अदरक लहसुन की चटनी की। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं मानसून स्पेशल स्टफ्ड इडली विद अदरक-लहसुन चटनी की आसान सी रेसिपी।

कैसे बनाएं स्टफ्ड इडली बैटर?
1. सबसे पहले इडली बैटर तैयार करें और इसके लिए 2 कप सूजी और 1 कप दही को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
2. अब उसमें स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ी देर फूलने दें।
3. इडली डालने से ठीक पहले 1/2 टीस्पून ईनो या बेकिंग सोडा मिलाएं।

कैसे तैयार करें स्टफिंग
- एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें।
- इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें।
- अब उबले आलू, मटर, हल्दी, नमक और गरम मसाला डालें।
- हरा धनिया डालकर मिश्रण को ठंडा होने दें।
अब ऐसे बनाएं स्टफ्ड इडली
- इडली मोल्ड में थोड़ा बैटर डालें, फिर स्टफिंग रखें और ऊपर से दोबारा बैटर डालें।
- इडली कुकर या स्टीमर में 10-12 मिनट स्टीम करें।
लो तैयार हो गई आपकी स्टफ्ड इडली अब बना लें स्पेशल चटनी।

अदरक-लहसुन की चटनी के लिए आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप लहसुन की कलियां
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
2 सूखी लाल मिर्च
- 1 छोटा टमाटर
- 1/2 टीस्पून जीरा
- नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून नींबू रस
- 1 टीस्पून सरसों का तेल (तड़के के लिए)
चटनी बनाने की विधि
सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर दरदरी चटनी पीस लें।
ऊपर से सरसों के तेल का तड़का लगाएं।
यह चटनी इम्यूनिटी बूस्टिंग है और पाचन में मदद करती है।
स्वाद के साथ मिलते हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स:
- स्टीम्ड फूड, ऑयल-फ्री और डाइजेस्टिव फ्रेंडली होता है।
- अदरक-लहसुन चटनी संक्रमण से बचाव में सहायक होती है।
- मानसून में गैस, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत दिलाने वाली रेसिपी है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए परफेक्ट है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
