Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी
Monsoon Special Crispy Onion Pakoras Recipe: देश के कोने-कोने में झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। जरा सोचिए- बारिश की ठंडी-ठंडी फुहारें पड़ रही हों और मस्त-मस्त हवाएं चल रही हों और हाथ में गरमा-गरम चाय और प्यार के कुरकुरे पकौड़े हों और साथ में हो इमली की खट्टी-मीठी चटनी तो मजा 10 गुणा अधिक बढ़ जाएगा। अरे हमें पता है कि आपके मुंह में पानी तो आ ही गया होगा। तो चलिए फिर नोट कर लें आसान सी रेसिपी ताकि सिर्फ 15 मिनट में घर पर ही बना लें कुरकुरे पकौड़े और इमली की चटपटी सी चटनी।

प्याज के पकौड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
2 बड़े प्याज (पतले स्लाइस में कटे हुए)
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा (कुरकुरापन के लिए)
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
½ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया (बारीक कटा)
तलने के लिए तेल
कुरकुरे प्याज के पकौड़े बनाने की विधि
सबसे पहले प्याज को पतले-पतले स्लाइस में काट लें। अब इसमें नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि प्याज थोड़ा पानी छोड़ दे। इसके बाद बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अजवाइन, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। जरूरत हो तो थोड़ा-सा पानी डालें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
खट्टी-मीठी इमली की चटनी के लिए सामग्री
½ कप इमली (भिगोई हुई)
½ कप गुड़
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
¼ छोटा चम्मच काला नमक
स्वादानुसार नमक
1 कप पानी
इमली की चटनी बनाने की आसान विधि
भिगोई हुई इमली का गूदा निकाल लें। अब एक पैन में इमली का गूदा, गुड़ और पानी डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं।
जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए तो इसमें लाल मिर्च, भुना जीरा, काला नमक और साधारण नमक डालकर 2-3 मिनट और पकाएं। चटनी हल्की गाढ़ी होने पर गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
पकौड़े परोसने का तरीका
गरमा-गरम प्याज के पकौड़ों को खट्टी-मीठी इमली की चटनी, हरी धनिया-पुदीना चटनी और अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें। बारिश के मौसम में यह कॉम्बिनेशन परिवार और मेहमानों सभी को बेहद पसंद आएगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
