Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
Moringa Paratha Recipe: डायबिटीज हो या वेट लॉस, हर समस्या का जवाब मोरिंगा पराठा! नोट कर लें रेसिपी
Moringa Leaves Paratha Recipe: आज के दौर में हर कोई हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट की तलाश में है, और ऐसे में मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते (Drumstick Leaves) से बना पराठा एक बेहतरीन विकल्प है। आपने आलू, प्याज और गोभी के पराठे तो कई बार खाए होंगे लेकिन इस सुपरफूड पत्तियों से बने पराठे टेस्ट के साथ हेल्थ में भी बेस्ट होते हैं। इनमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
खास बात यह है कि मोरिंगा पराठा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि डायबिटीज कंट्रोल, वेट लॉस, इम्यूनिटी बूस्ट और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और इसके हेल्थ बेनिफिट्स।

मोरिंगा की पत्तियों से बने पराठे बनाने के लिए सामग्री
मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां - 1 कप (बारीक कटी हुई)
गेहूं का आटा - 2 कप
अदरक - 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
जीरा - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
दही - 2 चम्मच (वैकल्पिक - नरम बनाने के लिए)
पानी - आटा गूंथने के लिए
घी या तेल - सेकने के लिए
मोरिंगा की पत्तियों से बने पराठे बनाने की विधि (How to Make Moringa Paratha)
सबसे पहले गेहूं के आटे में मोरिंगा की पत्तियां, अदरक, मिर्च,
हल्दी, जीरा, नमक और दही मिलाएं।
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
10 मिनट के लिए आटे को ढककर रख दें।
आटे की लोई बनाकर बेल लें और तवे पर दोनों तरफ से घी/तेल लगाकर सुनहरा
सेक लें।
गर्मागर्म पराठा दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें।
मोरिंगा की पत्तियों से बने पराठों के फायदे (Health Benefits of Moringa Paratha)
डायबिटीज कंट्रोल करे- मोरिंगा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक- फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
इम्यूनिटी बूस्टर- विटामिन C और आयरन की अधिकता से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
एनीमिया में फायदेमंद- आयरन की मात्रा अधिक होने से यह खून की कमी दूर करता है।
पाचन में सुधार- मोरिंगा फाइबर रिच होता है जिससे डाइजेशन सुधरता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
