Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Mother's Day पर मां का मुंह कराएं मीठा, बिना ओवन और बिना अंडे के घर पर तैयार करें बेकरी जैसा मैंगो केक
Mother's Day Special Mango Cake Recipe: हम और आप अक्सर मां के हाथ से बने खाने का लुत्फ उठाते हैं। मां वर्किंग हो या हाउस वाइफ कभी भी किचन से उनकी छुट्टी नहीं होती। सबको खाना खिलाने के बाद मां लास्ट में खाती है। लेकिन क्या आपके मन में कभी ख्याल नहीं आता कि आप भी अपनी मम्मी को स्पेशल फील करवाएं, अरे रुकिए हम समझ गए। अगर आप भी अपनी प्यारी मां को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो मदर्स डे से अच्छा दिन और क्या हो सकता है। अगर आपकी मॉम नॉन वेजिटेरिन हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बिना अंडे के आम के केक की टेस्टी रेसिपी। कहीं आपको इस बात की तो चिंता नहीं हो रही कि बिना ओवन के केक कैसे बनाएं। रुकिए जरा, हम आपकी इस समस्या का भी हल लाए हैं, जी हां, इस स्पेशल केक को बनाने के लिए न तो अंडे की जरूरत है और न ही ओवन की। तो चलिए फिर जान लेते हैं स्पॉजी और टेस्टी केक की आसान रेसिपी और बनाएं मदर्स डे को खास।

एगलेस मैंगो केक के लिए जरूरी सामग्री
आम की प्यूरी (Mango Pulp): 1 कप (ताजे और मीठे आम का इस्तेमाल करें)
मैदा (All-purpose Flour): 1.5 कप
चीनी (Sugar): ¾ कप (पिसी हुई)
तेल (Refined Oil): ½ कप (बिना किसी तेज गंध वाला)
दूध (Milk): ½ कप (जरूरत के अनुसार)
बेकिंग पाउडर: 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा: ½ छोटा चम्मच
टूटी-फ्रूटी या ड्राई फ्रूट्स: सजाने के लिए (वैकल्पिक)
बिना ओवन के कैसे बेक करें? (Step-by-Step Easy Recipe)
स्टेप 1: बैटर तैयार करें
एक बड़े बाउल में आम की प्यूरी, तेल और पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि मिश्रण एकसार न हो जाए। अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर डालें।
स्टेप 2: दूध के साथ मिक्स करें
मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और 'कट एंड फोल्ड' तरीके से मिलाएं। ध्यान रखें कि बैटर में गुठलियां न पड़ें और यह बहुत ज्यादा पतला न हो।
स्टेप 3: कढ़ाई या कुकर को प्री-हीट करें
गैस पर एक भारी तले वाली कढ़ाई या कुकर रखें। इसमें थोड़ा नमक फैलाएं और एक स्टैंड रख दें। इसे ढककर 10 मिनट के लिए मध्यम आंच पर गर्म होने दें।
स्टेप 4: बेकिंग की तैयारी
केक टिन को तेल से ग्रीस करें और उस पर थोड़ा सूखा मैदा छिड़क दें। अब बैटर को टिन में डालें और ऊपर से टूटी-फ्रूटी या बादाम की कतरन सजाएं।
स्टेप 5: बेक करें
टिन को सावधानी से कढ़ाई के अंदर स्टैंड पर रखें। इसे ढक दें और धीमी आंच पर 35-45 मिनट तक बेक होने दें। 35 मिनट बाद टूथपिक डालकर चेक करें; अगर टूथपिक साफ निकले, तो समझिये केक तैयार है।
मैंगो केक को सुपर सॉफ्ट बनाने का सीक्रेट
आम का चुनाव: केक के लिए हमेशा कम रेशे वाले आम (जैसे अल्फांसो या दशहरी) का चुनाव करें ताकि टेक्सचर स्मूथ आए।
छानना है जरूरी: मैदा और बेकिंग पाउडर को हमेशा छानकर डालें, इससे बैटर में हवा भरती है और केक ज्यादा स्पंजी बनता है।
ठंडा होने दें: केक को टिन से बाहर निकालने की जल्दबाजी न करें। पूरी तरह ठंडा होने पर ही किनारों से चाकू घुमाकर निकालें, वरना केक टूट सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
