Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Nag Panchami 2025: मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक, नाग पंचमी पर बनते हैं ये स्पेशल पकवान, नोट कर लें रेसिपी
Nag Panchami Special Recipe: नाग पंचमी, भारतीय संस्कृति का एक ऐसा पर्व है जिसमें आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव जुड़ा होता है। हर साल सावन शुक्ल पंचमी को मनाया जाने वाला यह पर्व सिर्फ नाग देवता की पूजा तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे जुड़ी होती हैं खास पकवानों की भी मिठास। विशेष रूप से मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में इस दिन का स्वाद और भी खास हो जाता है।
यहां की रसोई में परंपराओं से जुड़ी ऐसी खास रेसिपी बनती हैं, जो ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही लोक विरासत का हिस्सा भी हैं। अगर आप भी इस नाग पंचमी को पारंपरिक रंग में रंगना चाहते हैं, तो इन खास डिशेज की रेसिपी को जरूर आजमाएं।

1. दाल-बाटी (राजस्थान)
राजस्थान की पारंपरिक डिश है दाल-बाटी जो नाग पंचमी के दिन बनाई जाती है और इसका नाग देवता को भोग लगाया जाता है। इसे बनाने में समय तो लगता है लेकिन खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। आइए जान लेते हैं दाल-बाटी की रेसिपी वो भी मध्यप्रदेश स्टाइल में।
दाल के लिए सामग्री
तुवर दाल - 1/2 कप
चना दाल - 1/4 कप
मूंग दाल - 1/4 कप
टमाटर - 2 (कटा हुआ)
अदरक, हरी मिर्च - बारीक
हल्दी, लाल मिर्च, नमक - स्वाद अनुसार
हींग, जीरा, घी - तड़के के लिए

दाल बनाने की विधि
सभी दालों को मिलाकर धो लें और कुकर में टमाटर, हल्दी, नमक के साथ
उबालें।
एक पैन में घी गरम कर हींग, जीरा, हरी मिर्च और अदरक का तड़का
लगाएं।
उबली हुई दाल में तड़का डालें और अच्छे से मिला लें।
बाटी के लिए सामग्री
गेहूं का आटा - 2 कप
सूजी - 1/2 कप
नमक, अजवाइन - स्वाद अनुसार
देसी घी - 3 चम्मच (मोयन के लिए)
पानी - गूंदने के लिए
बाटी बनाने की विधि
सभी सामग्री मिलाकर सख्त आटा गूंदें।
छोटी-छोटी गोल बाटियां बनाएं।
इन्हें ओवन में 180°C पर सुनहरी होने तक बेक करें (या तंदूर में पका
सकते हैं)।
तैयार बाटियों को गर्म घी में डुबोकर दाल के साथ परोसें।
2. मालपुआ (बिहार)
त्योहार हो और मीठा न बने, ऐसा कैसे हो सकता है? बिहार में नाग पंचमी पर परंपरा है कि इस दिन वहां पर रोटी नहीं बनाई जाती है। ऐसे में नाग पंचमी पर मालपुआ जरूर बनाए जाते हैं और नाग देवता को उनका भोग लगाया जाता है। दूध, मैदा और चीनी से बनने वाले ये गोल, कुरकुरे और रसीले मालपुए बच्चों से लेकर बड़ों तक की पहली पसंद होते हैं। नोट कर लें बिहार के स्टाइल में मालपुआ बनाने की रेसिपी।
मालपुआ की रेसिपी
मैदा - 1 कप
सूजी - 1/4 कप
दूध - 1 कप
सौंफ - 1/2 चम्मच
चीनी - 1 कप (चाशनी के लिए)
इलायची - 1/2 चम्मच
घी - तलने के लिए
बनाने की विधि
मैदा, सूजी, दूध और सौंफ को मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। इसे 30
मिनट तक ढककर रखें।
अब चीनी और पानी की चाशनी बनाएं (1 तार की)।
कढ़ाई में घी गरम करें। तैयार घोल से गोल मालपुए तलें।
मालपुए को निकालकर तुरंत चाशनी में डालें।
2 मिनट बाद निकालकर ड्रायफ्रूट्स से सजाएं और परोसें।

खीर और पूड़ी (मध्यप्रदेश)
मध्यप्रदेश की बात करें तो इस दिन यहां पर खीर और पूड़ी बनाई जाती है और उसका भोग लगाया जाता है। बाद में इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। आइए जान लेते हैं इसकी भी आसान सी रेसिपी
खीर बनाने की विधि:
सामग्री:
दूध - 1 लीटर
बासमती चावल - 1/4 कप (धोकर 30 मिनट भीगे हुए)
चीनी - 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
काजू, बादाम, किशमिश - 2-3 चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
केसर
बनाने की विधि
एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालें।
जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, उसमें चावल डालें और धीमी आंच पर पकने
दें।
बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे।
जब चावल पूरी तरह पक जाएं, तब उसमें चीनी और ड्रायफ्रूट्स डालें।
इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट और पकाएं।
तैयार खीर को ठंडा या गर्म - जैसे चाहें परोसें।
पूड़ी बनाने की विधि:
सामग्री
गेहूं का आटा - 2 कप
नमक - स्वाद अनुसार
पानी - गूंदने के लिए
तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि
आटे में थोड़ा सा नमक मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें।
गरम तेल में एक-एक कर सभी पूड़ियां सुनहरी होने तक तलें।
खीर के साथ गरमा-गरम पूड़ियां परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
