Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Sabudana Vada Recipe: नवरात्रि व्रत के फलाहारी में जरुर बनाएं साबूदाना वड़ा, आसान है रेसिपी
Sabudana Vada Banane ki Recipe: शारदीय नवरात्रि शुरु होने में कुछ दिन शेष रहे हैं। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रही है और 12 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इन 9 दिन तो कई भक्त व्रत रखेंगे और इस दौरान घर में लहसुन और प्याज से परहेज किया जाता है। अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं और अभी से फलाहारी में क्या खाना चाहिए इसे लेकर चिंतित हैं, तो हम हम आपके लिए व्रत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने की एक बेहद स्वादिष्ट और टेस्टी रेसिपी लाएं हैं, वो हैं साबूदाना वड़ा।
साबूदाना वड़ा एक लोकप्रिय नवरात्रि स्नैक है जो खासकर उपवास के दौरान बनाया जाता है। यह कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं, और बनाने में भी आसान होते हैं। यहां जानिए इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री
1 कप साबूदाना (साबूदाना)
1 मध्यम आकार का आलू (उबला हुआ और मैश किया हुआ)
2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1/4 कप मूँगफली (भुनी हुई और कुटी हुई)
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
2-3 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
तेल (तलने के लिए)
बनाने की विधि
- साबूदाने को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसे छानकर एक तरफ रख दें।
- फिर एक बड़े बाउल में भिगोया हुआ साबूदाना, उबला हुआ और मैश किया आलू, कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, भुनी हुई मूँगफली, जीरा, काली मिर्च पाउडर, नमक, और हरा धनिया डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
- मिश्रण को अच्छे से मिलाकर छोटे-छोटे गोल आकार की गेंदें बनाएं। फिर इन गेंदों को चपटा कर लें, जिससे वड़ा का आकार बन जाए।
- कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें सावधानी से वड़े डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- तैयार साबूदाना वड़े को गरमा-गरम हरी चटनी के साथ सर्व करें, चाहे तो दही के साथ भी इसे खा सकते हैं।
कुकिंग टिप्स
- अगर आप वड़े को और कुरकुरा बनाना चाहते हैं, तो भुनी हुई मूंगफली की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
- उपवास के दौरान इसे खाने के लिए शुद्धता का ध्यान दें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
