Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
Navratri 2024 Recipe : नवरात्रि में व्रत के लिए बेस्ट है कुट्टू का डोसा, बनाने में भी है आसान
Kuttu Ka Dosa recipe: नवरात्रि में उपासि 9 दिनों तक व्रत और पूजा अर्चना करते हैं। साबुदाने के अलावा कुट्टे के आटे को भी लोग व्रत में खाते हैं। ऐसे में आप व्रत के दिन कुट्टू का डोसा बनाकर खा सकते हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी है।
यह उपवास में खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो व्रत में सामान्य खाने से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट हो सकता है। कुट्टू का आटा (Buckwheat flour) पौष्टिक होता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यहां हम आपके लिए कुट्टू के डोसे की रेसिपी बता रहे हैं।

सामग्री:
कुट्टू का आटा - 1 कप
आलू (उबले और मसले हुए) - 2 मध्यम आकार के
सेंधा नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक - 1/2 इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
जीरा - 1/2 चम्मच
हरा धनिया - 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
दही - 1/2 कप (वैकल्पिक)
पानी - आवश्यकतानुसार
घी या तेल - डोसा सेंकने के लिए
कुट्टू का डोसा बनाने का तरीका
- सबसे पहले, एक बड़े बाउल में कुट्टू का आटा लें।
इसमें मसला हुआ आलू, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनिया और सेंधा नमक
डालें।
- अगर आप दही डाल रहे हैं, तो इसे भी इस मिश्रण में मिलाएं।
अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक पतला घोल तैयार करें, जैसे डोसे के
घोल के लिए किया जाता है। ध्यान रहे कि घोल ज्यादा पतला या गाढ़ा न
हो।
- अब तवा गर्म करें और इसे हल्का सा घी या तेल लगाकर चिकना कर
लें।
- तवा गर्म होने पर उस पर घोल डालें और हल्के हाथ से फैलाते हुए गोल
आकार दें, जैसे सामान्य डोसा बनाया जाता है।
डोसे को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सेंकें। ऊपर से थोड़ा घी या तेल
डालें ताकि यह करारा बने।
- एक साइड से सुनहरा और करारा होने के बाद डोसे को पलटें और दूसरी तरफ
से भी सेंक लें।
- कुट्टू का डोसा तैयार है। इसे ताजा दही या व्रत की हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।
कुकिंग टिप्स
- आप इस रेसिपी में आलू की जगह अन्य व्रत में खाए जाने वाले
सब्जियां जैसे शकरकंद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- दही डालने से डोसे में हल्का खट्टापन आता है, जो स्वाद को और बढ़ा
देता है। हालाँकि, इसे वैकल्पिक रखा गया है।
- घी का उपयोग करने से डोसा स्वाद में और भी बेहतर बनता है।
यह कुट्टू का डोसा खाने में स्वादिष्ट और व्रत के दिनों के लिए
परफेक्ट होता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
